लाइव न्यूज़ :

मुंबई के प्रसिद्ध रेस्तरां में ग्राहक के खाने में मिला मरा हुआ चूहे का बच्चा, मैनेजर समेत 2 कुक हुए गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: August 16, 2023 11:40 IST

पीड़ित ग्राहक ने बताया कि खाना खाने के बाद उसकी तबियत खराब होने लगी थी जिसके बाद उसे डॉक्टर को दिखाना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के प्रसिद्ध रेस्तरां के मैनेजर और कुक को गिरफ्तार किया गया है। दावा है कि एक ग्राहक के खाने में मरा हुआ चूहा का बच्चा मिला है। वहीं इस मामले में रेस्तरां के मालिक का कुछ और ही कहना है।

मुंबई:मुंबई के बांद्रा इलाके में एक प्रसिद्ध रेस्तरां के मैनेजर और दो कुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दावा है कि रेस्तरां में ऑर्डर किए गए खाने में चूहा का बच्चा मिला है और इस आरोप में रेस्तरां के प्रबंधक और दो रसोइयों को गिरफ्तार किया गया है। 

खाना खाने के बाद पीड़ित ग्राहक ने तबियत खराब होने की भी बात कही है। उधर घटना को लेकर रेस्तरां का कुछ और ही कहना है। हालांकि गिरफ्तार हुए रेस्तरां के मैनेजर और कुक को बाद में बेल पर रिहाई मिल गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मुंबई के नामी पापा पंचो दा ढाबा रेस्तरां में एक ग्राहक खाना खाने गया था। ग्राहक ने चिकन का डिश ऑर्डर किया था और जब वह डिश खा चुका था तो उसे एहसास हुआ था कि उसके खाने में चूहा का बच्चा मरा हुआ है। ग्राहक का दावा है कि वह इसकी शिकायत वेटर से किया था और उसने अपनी गलती मानी थी। 

यही नहीं ग्राहक ने यह भी दावा किया है कि शिकायत करने के बाद रेस्तरां का मैनेजर उनके पास नहीं आया था। ग्राहक ने बताया कि घटना के बाद उसकी तबियत खराब लग रही थी और वह डॉक्टर को दिखाकर दवा भी लिया था। बता दें कि रेस्तरां के प्रबंधक विवियन सिकेरा और दो रसोइयों को भारतीय दंड संहिता की धारा 272 (बिक्री के लिए रखे गए भोजन में मिलावट) और 336 (जल्दबाजी या लापरवाही से जीवन को खतरे में डालने वाला व्यवहार) के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

रेस्तरां के प्रबंधक सिकेरा और वकील ने क्या कहा है

मामले में बोलते हुए रेस्तरां के प्रबंधक सिकेरा ने दावा करते हुए कहा है कि पीड़ित नशे में थे और वे जानबूझकर रेस्तरां से पैसे ऐंठने के लिए इस घटना को अंजाम दिया होगा। वहीं दूसरी ओर रेस्तरां के वकील, एडवोकेट देवराज गोरे ने शिकायतकर्ताओं पर पुलिस को घटना की रिपोर्ट करने में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं करने, दुर्व्यवहार और आधिकारिक भागीदारी की कमी का आरोप लगाया है। 

उधर रेस्तरां के प्रबंधक सिकेरा ने यह भी कहा है कि पिछले 22 साल यह एक पहली घटना थी जहां इस तरह की घटना सामने आई है। उनके अनुसार, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।  

टॅग्स :क्राइममुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो