लाइव न्यूज़ :

बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, पति के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2022 19:25 IST

बिहार के बांका जिले के टाउन थाना के अलीगंज मुहल्ले में फरजाना की हत्या उशकी बेटी और दामाद ने इसलिए कर दी क्योंकि वो उसका मकान हड़पना चाहते थे। दोनों ने मिलकर पहले फरजाना की हत्या की और उसके बाद शव को फंदे से लटका कर हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी ने मां को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वो उसका मकान हड़पना चाहती थीयह जघन्य घटना बांका जिले के टाउन थाने के अलीगंज मुहल्ले की हैबेटी-दामाद ने मिलकर बड़ी ही बेरहमी से फरजाना को मार डाला फिर फंदे पर शव को लटका दिया

बांका:बिहार में एक बेटी ने संपत्ति की लालच में अपनी उस मां को मार डाला, जिसकी कोख में वह जन्म लेने से पहले 9 महीनों तक पली थी। जी हां, बांका में बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है और वो भी मकान के लालच में।

बेटी ने इस जुर्म को करने के लिए अपने पति की मदद ली और दोनों ने मिलकर पहले हत्या की और उसके बाद शव को फंदे से लटका कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक जिले के टाउन थाना के अलीगंज मुहल्ले में यह जघन्य वारदात हुई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृत फरजाना घर में अपने पति और बेटी-दामाद और उनके बच्चों के साथ रहती थी।

बांका शहर स्थित फरजाना के मकान को बेटी बेटी निजहत और दामाद किसी भी तरह हड़पना चाहते थे। उनकी बुरी नियत पहले से मकान को हड़पने पर थी।

इसी बीच फरजाना के पति मोहम्मद फारूक जो मेकैनिक का काम करते हैं,  मकान को बनवा रहे थे। इसी दौरान बेटी और दामाद दोनों को मकान से बेदखल करने की तैयारी कर रहे थे।

निजहत ने धोखे से उस जमीन को अपने नाम करवा लिया, जिस पर मकान बन रहा था। जब मकान की जमीन बेटी द्वारा अपने नाम करवाने की जानकारी पिता मोहम्मद फारूक को हुई तो उन्होंने दामाद से मकान में लगे साढ़े आठ लाख रुपये देने की मांग की।

इस मामले को लेकर बेटी-दामाद और फरजाना-फारूक के बीच भीतर ही भीतर मनमुटाव बढ़ता गया। इसी बीच फरजाना की फंदे से लटक कर कथित आत्महत्या का मामला सामने आया। इस बात की जानकारी पड़ोस के लोगों को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी बांका पुलिस को दी।

बाकां पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और मामले की जांच में डुट गई। इस मामले में बांका सदर एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव के नेतृत्व में जांच कर रही पुलिस टीम को मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद पुलिस ने फरजाना की बेटी निजहत को हिरासत में ले लिया। वहीं साथ में पुलिस ने फरजाना के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिये बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

इसके बाद मृत फरजाना के पति मोहम्मद फारूक ने बेटी निजहत और दामाद इब्राहिम पर घर हड़पने की नीयत से हत्या करने का आरोप लगाते हुए बांका थाना में मामला दर्ज कराया।

मामले में बांका थानाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा कि मामले जांच की बांका के एसडीपीओ सदर डीसी श्रीवास्तव के निगरानी में चल रही है, आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अगर उनका दोष प्रमाणित होता है तो उन्हें कोर्ट से कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइमबांकाबिहारBihar Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट