लाइव न्यूज़ :

Datia rains: दीवार गिरने से 7 की मौत, परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 14:46 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। दीवार उसके ऊपर गिर गई, 9 लोग मलबे में दब गए। घटना रात करीब चार बजे खालकापुरा इलाके में हुई।

दतियाः मध्य प्रदेश के दतिया शहर में भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को एक मकान से सटी पुरानी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना रात करीब चार बजे खालकापुरा इलाके में हुई। एक घर से सटी दीवार उसके ऊपर गिर गई, जिससे नौ लोग मलबे में दब गए। दतिया के कलेक्टर संदीप माकिन ने बताया कि सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

गुजरात के पाटन में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूबे

गुजरात के पाटन जिले में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के दौरान एक महिला, उसके दो किशोर बेटे और भाई नदी में डूब गए। आधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाटन शहर के पास सरस्वती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान सात लोग बह गए थे। जिलाधिकारी अरविंद विजयन ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो पुरुषों और एक महिला को तुरंत बचा लिया, जबकि एक परिवार के चार सदस्य लापता हो गए। जिला अधिकारियों ने लापता लोगों को ढूंढने के लिए पाटन, मेहसाणा और सिद्धपुर शहर से 15 गोताखोरों को बुलाया।

विजयन ने बताया कि गहन खोज एवं बचाव अभियान के बाद बृहस्पतिवार तड़के चारों शव बरामद कर लिए गये। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शीतल प्रजापति (37), उनके बेटे दक्ष (17) और जिमित (15) और उनके भाई नयन प्रजापति (30) के रूप में हुई है। सभी पाटन के वेराई चकला इलाके के निवासी थे।

तमिलनाडु: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में चिदंबरम के निकट बृहस्पतिवार को एक कार और लॉरी के बीच टक्कर में कार सवार एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग चेन्नई से मयिलादुथुराई जा रहे थे तभी बृहस्पतिवार सुबह एक लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। लॉरी की टक्कर से कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तथा सहायक मौके से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?