लाइव न्यूज़ :

Bihar: 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, गुस्साए लोगों किया हंगामा; आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2026 14:45 IST

Bihar: घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

Open in App

Bihar: बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित पटवा पोखर इलाके में घटी एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म बाद हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने बीच रोड पर टायर जलाकर रोड जाम कर दिया। इसके साथ ही पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी भी की। लेकिन बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। मजबूरन पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। 

हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी विकास महतो(22) पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। साथ ही एफएसएल की टीम मौके पर जांच करने में जुट गई। बताया जाता है कि बच्ची शाम को घर से बाहर तालाब किनारे दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी।

लेकिन साथ खेल रही बच्चियों ने बताया कि विकास महतो उस बच्ची को जबर्दस्ती खींचकर अंधेरे में ले गया था। परिजन शाम से ही काफी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन बच्ची नहीं मिल रही थी। देर रात इलाके के कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा ने जाकर देखा तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मामा ने लोगों को बुलाया तो देखा कि पास के दिवार पर काफी खून पड़ा हुआ था। घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। बच्ची के साथ खेल रही बच्चियों ने आरोपी विकास को पहचान लिया और बताया कि वही बच्ची को खींचकर अपने साथ ले गया था। पहचान होते ही पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के खून से लथपथ कपड़े भी जब्त किए गए हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सैंपल जुटाया गया।

घटना को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है। इधर, घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुख्य मार्ग को सुंदरपुर बेला मंदिर के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। मौके पर पांच थानों की पुलिस तैनात है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहाररेपBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट