लाइव न्यूज़ :

Cryptocurrency fraud: पूर्व आईपीएस पाटिल और साइबर विशेषज्ञ पंकज के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 16:40 IST

Cryptocurrency fraud: मार्च 2022 में महाराष्ट्र में पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रवींद्र पाटिल और साइबर विशेषज्ञ पंकज घोडे को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के मामलों को सुलझाने में मदद करने के लिए इनकी सेवा ले रही थी।खातों में करोड़ों रुपये का गलत तरीके से अंतरण कर जांचकर्ताओं को कथित तौर पर धोखा दिया।पुणे पुलिस ने 2018 में दर्ज दो क्रिप्टोकरेंसी मामलों की जांच के लिए नियुक्त किया था।

Cryptocurrency fraud: पुणे पुलिस ने एक पूर्व आईपीएस अधिकारी और एक साइबर विशेषज्ञ के खिलाफ करोड़ों रुपये की कथित क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के सिलसिले में यहां की एक अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मार्च 2022 में महाराष्ट्र में पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रवींद्र पाटिल और साइबर विशेषज्ञ पंकज घोडे को गिरफ्तार किया था। पुलिस क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के मामलों को सुलझाने में मदद करने के लिए इनकी सेवा ले रही थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने हालांकि ‘डिजिटल वॉलेट’ से अपने खातों में करोड़ों रुपये का गलत तरीके से अंतरण कर जांचकर्ताओं को कथित तौर पर धोखा दिया। शिवाजीनगर साइबर थाने के निरीक्षक अंकुश चिंतामन ने कहा, “हमने सोमवार को यहां एक अदालत में पाटिल और घोडे के खिलाफ 4,400 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।”

भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पाटिल और घोडे को पुणे पुलिस ने 2018 में दर्ज दो क्रिप्टोकरेंसी मामलों की जांच के लिए नियुक्त किया था क्योंकि डिजिटल मुद्रा का मामला तकनीकी था। पुलिस ने आरोप लगाया था कि जांच के दौरान पाटिल ने अपने खाते में कुछ क्रिप्टोकरेंसी अंतरण किया और घोडे ने आंकड़ों में हेराफेरी करके पुलिस को खातों के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान पाटिल और घोडे की भूमिका का खुलासा हुआ। पुलिस ने कहा था कि दोनों ने तकनीकी विश्लेषण के लिए पुलिस द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों का कथित तौर पर अपने फायदे के वास्ते इस्तेमाल किया। मामले की जांच के अनुसार, घोडे ने ‘क्रिप्टो वॉलेट’ में कम राशि दिखाते हुए स्क्रीनशॉट में हेरफेर किया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल करेंसी है जिसे ‘डिजिटल वॉलेट’ में रखा जाता है। भ

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रक्रिप्टो करंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप