लाइव न्यूज़ :

बिहार में लगातार बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं, लग रहे हैं जंगलराज की वापसी के आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2023 15:42 IST

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार में जनता राज का दावा करते रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, उससे सरकार के दावे पर सवाल उठने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में लगातार बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएंनवादा में तीन दिनों से एक बैंक मैनेजर लापता हैंबेगूसराय में बदमाशों ने छात्र की अपहरण के बाद हत्या की

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष के द्वारा लगातार यह आरोप लगाया जाता है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार में जनता राज का दावा करते रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, उससे सरकार के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब हत्या, अपहरण, लूट, दुष्कर्म जैसी कई वारदातें सामने नही आ रही हों।

नवादा में तीन दिनों से एक बैंक मैनेजर लापता हैं, परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। पिता इस बात को लेकर परेशान हैं कि कही उनके लाल के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई।  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन अभी लापता बैंक मैनेजर विनय कुमार सिंह का कोई अता-पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार गायब विनय कुमार सिंह इंडसइंड बैंक के मैनेजर हैं। वह बीते दिनों मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे लेकिन आज तक घर वापस नहीं आए।

इसबीच बेगूसराय में पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने 10वीं के एक छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक छात्र की पहचान कैंथमा मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार के 15 वर्षीय बेटे कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया रविवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया। बदमाशों ने कन्हैया का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को केला के बगान में स्थित बोरिंग के साइफन में फेंक दिया।

 उधर, मोक्ष नगरी गया में बेखौफ अपराधियों ने सुबह सवेरे एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना चंदौती थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। अरुण कुमार मंगलवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो चुकी थी। इस तरह की लगातार घटनायें घट रही हैं।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारक्राइमBihar Policeजेडीयूतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली