लाइव न्यूज़ :

Bhopal: 'मेरी लड़की कहां है'... 76 साल के बुजुर्ग की हत्या, नाती लड़की लेकर भागा, तीन आरोपी गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 15, 2024 18:16 IST

Bhopal: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना मध्यप्रदेश के भोपाल से आई है। यहां पर एक 76 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे76 साल के बुजुर्ग की हत्या की गई, तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कहा, जल्द ही चौथा आरोपी किया जाएगा गिरफ्तार बुजुर्ग का नाती, पड़ोस में रहने वाली लड़की को लेकर भागा था

Bhopal: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना मध्यप्रदेश के भोपाल से आई है। यहां पर एक 76 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों की पहचान सोनू भदौरिया, कोमल भदौरिया और भीम भदौरिया के तौर पर हुई है।

तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है वहीं चौथा आरोपी राजेश भदौरिया फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही चौथे आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों के साथ लगातार पूछताछ की जा रही है। 

क्या है मामला

खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक लड़का पड़ोस में रहने वाली लड़की को भगा ले जाता है। जिससे लड़की के परिवार में गुस्सा काफी बढ़ जाता है। वह इसका गुस्सा निकालने के लिए वह एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर देते हैं। लड़का बुजुर्ग का नाती बताया जा रहा है। परसोना गांव में यह घटना घटी है।

गांव में रहने वाले 76 साल के अतर सिंह यादव पर उसके पड़ोसियों राजेश भदौरिया, सोनू भदौरिया, कोमल भदौरिया और भीम भदौरिया ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

बुजुर्ग की मौत की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट और सदमा बताया गया है। भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने बताया कि आरोपियों ने बुजुर्ग से उनकी बेटी के बारे में पूछा, जो कुछ दिन पहले उसके नाती के साथ भाग गई थी। एसपी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य फरार है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम