लाइव न्यूज़ :

निजी फर्म के एक्जीक्यूटिव से बंदूक दिखा 90 हजार रुपए लूटे, घर छोड़ने के बहाने कार में दी लिफ्ट, बाद में सूनी जगह पर ढकेलकर भाग निकले 

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 16:44 IST

लूटेरों की कार में चार अन्य लोग सवार थे, इससे अजय को उनके बदमाश होने का शक नहीं हुआ और बैठ गए।

Open in App
ठळक मुद्देपांच हजार रुपए कैश पर्स में से निकाल लिए, छोड़ने से पहले धमकाए भी।गुरुग्राम के इफको चौक के पास मारुति ब्रीजा कार से आए थे बदमाश।राहगीरों की मदद से पुलिस और घर वालों को दी घटना की सूचना।

क्राइम अलर्ट: हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 28 वर्षीय अजय बिष्ट को हरियाणा के इफको चौक के पास बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने बंदूक दिखाकर लूट लिया। बाद में उसको चलती कार से एक निर्जन स्थान पर फेंककर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत की गई है और अधिकारियों ने जल्द ही आपराधियों के पकड़े जाने की बात कही है। बता दें कि हाल में ही इफको चौक और इसके आसपास के इलाकों मेंं इस तरह के लूट के वारदातों में इजाफा हुआ है। 

रात में घर जाते समय हुई वारदात

अजय गुरुग्राम के एक निजी ऑटोमोबाइल फर्म में एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करते हैं। शुक्रवार की रात जब वह ऑफिस से घर लौट रहे थे, तभी इफको चौक के पास उनसे एक मारुति ब्रीजा कार वाले ने पूछा कि कहां जाना है? कार में चार और लोग भी थे। बातचीत के बाद उसने कहा कि उसे फरीदाबाद छोड़ देंगे। अजय को कार वालों ने पीछे की सीट के बीच में बैठा दिया। कुछ दूर जाने के बाद उन लोगों ने अजय को बंदूक दिखाई और अपना पर्स तथा अन्य सामान देने को कहा।

मोबाइल से एकाउंट में ट्रांसफर कराए 85 हजार रुपए

अपराधियों ने उससे अपने एटीएम कार्ड के डिटेल देने को कहा और 85 हजार रुपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। साथ ही पर्स में रखे पांच हजार रुपए भी ले लिए। इसके बाद उसे फरीदाबाद के बजाए बादशाह की तरफ ले गए और एक निर्जन स्थान पर ढकेल कर भाग गए। बाद में अजय ने उधर से गुजरने वाले लोगों की मदद से पुलिस और घरवालों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइमगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने