लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्सः समीर वानखेड़े की बढ़ी मुश्किलें; गवाह द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच, 3 सदस्यीय एनसीबी टीम जाएगी मुंबई

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2021 16:28 IST

एनसीबी सूत्र के हवाले से ANI ने ट्वीट में जानकारी दी कि दिल्ली की एनसीबी टीम में डीडीजी एनसीबी ज्ञानेश्वर सिंह और 2 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होगीजांच के लिए एनसीबी की तीन सदस्यीय टीम कल दिल्ली से मुंबई जाएगी

दिल्लीः क्रूज ड्रग्स मामले के एक गवाह द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एनसीबी की तीन सदस्यीय टीम कल दिल्ली से मुंबई जाएगी।

 एनसीबी सूत्र के हवाले से ANI ने ट्वीट में जानकारी दी कि दिल्ली की एनसीबी टीम में डीडीजी एनसीबी ज्ञानेश्वर सिंह और 2 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। सूत्र के हवाले से ANI ने ये भी बताया है कि एनसीबी की तीन सदस्यीय टीम प्रभाकर सईल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच करेगी, जो मुंबई के ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में गवाह हैं। वहीं इससे पहले बताया गया कि दिल्ली में एक समीक्षा बैठक होगी जिसमें समीर वानखेड़े शामिल होंगे।

गौरतलब है कि एनसीबी के गवाह प्रभाकर सईल, जो भगोड़ जासूस केपी गोसावी के अंगरक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं ने दावा किया है कि समीर वानखेड़े ने उनसे 9 से 10 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। यही नहीं प्रभाकर ने एनसीबी और इसके जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े का जिक्र करते हुए कहा कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। बात 18 करोड़ पर बनी जिसमें से 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।

वहीं इस बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि समीर वानखेड़े के पिता का नाम दाऊद वानखेड़े है। साथ ही पत्रकारों से बात करते हुए नवाब मलिक ने कहा कि समीर वानखेड़े एक फर्जी व्यक्ति है। उन्होंने कहा, 'इसका जन्म प्रमाण पत्र समीर दाऊद वानखेड़े का है। इसने जन्म प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ की और उनके पिताजी ने धर्मांतरण करने के बाद जो नाम बदला था उसे दुरुस्त किया।'

टॅग्स :Sameer Wankhedeआर्यन खानNawab MalikAryan Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

क्राइम अलर्टदाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, मुंबई NCB ने ड्रग्स तस्करी के मामले में लिया एक्शन

बॉलीवुड चुस्की'सत्यमेव जयते': आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर समीर वानखेड़े की प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीसमीर वानखेड़े ने आर्यन और शाहरुख खान पर ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास