लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना मामलों की सूचना देने में लापरवाही करने पर दिल्ली के अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 10, 2020 06:04 IST

पुलिस ने कहा कि पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित महाराज अग्रसेन अस्पताल के अधिकारियों ने सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कोरोना वायरस के मरीज का शव स्थानीय प्रशासन को सूचित किए बगैर उसके संबंधियों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने शहर के एक अस्पताल के प्रबंधन के खिलाफ कोरोना वायरस मामलों के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचित करने में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित महाराज अग्रसेन अस्पताल के अधिकारियों ने सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कोरोना वायरस के मरीज का शव स्थानीय प्रशासन को सूचित किए बगैर उसके संबंधियों को सौंप दिया।

दिल्ली पुलिस ने शहर के एक अस्पताल के प्रबंधन के खिलाफ कोरोना वायरस मामलों के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचित करने में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित महाराज अग्रसेन अस्पताल के अधिकारियों ने सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कोरोना वायरस के मरीज का शव स्थानीय प्रशासन को सूचित किए बगैर उसके संबंधियों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 720 पर पहुंच गई।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित लोगों में से 430 लोग निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

बुधवार रात तक शहर में संक्रमितों की संख्या 669 और मृतकों की संख्या नौ थी।

बृहस्पतिवार को तीन संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके साथ मृतक आंकड़ा 12 हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 25 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी