लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना, लॉकडाउन और अपराध, दवा लेने गई लड़की को अगवा कर सात दरिदों ने किया दुष्कर्म, FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2020 16:10 IST

सारण जिले में बीमार मां के लिए दवा लेने बाजार गई एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सात दरिंदों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया. इतना ही नहीं, इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की के बयान पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. आरोपितों की खोज जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देसारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने तरैया बाजार गई थी. वापस लौटते वक्त सात अपराधियों ने उसका रास्ता रोका तथा अगवा कर सुनसान स्‍थान पर ले गए.लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया व घटना का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उन्‍होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पटनाः कोरोना महामारी के बीच बिहार में लॉकडाउन जारी है. हर तरफ अलर्ट है लेकिन कोरोना काल के बीच बिहार में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है.

सारण जिले में बीमार मां के लिए दवा लेने बाजार गई एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सात दरिंदों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया. इतना ही नहीं, इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की के बयान पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. आरोपितों की खोज जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की अपनी बीमार मां के लिए दवा लेने तरैया बाजार गई थी. वापस लौटते वक्त सात अपराधियों ने उसका रास्ता रोका तथा अगवा कर सुनसान स्‍थान पर ले गए.

वहां उन्‍होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया व घटना का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उन्‍होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़िता के मुताबिक 7  युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया है.

पीड़िता ने बताया है कि 17 जुलाई को तरैया बाजार में वह अपनी मां के लिए दवा लेने गई थी

पीड़िता ने बताया है कि 17 जुलाई को तरैया बाजार में वह अपनी मां के लिए दवा लेने गई थी. वापस आते वक्त बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया. गमछे से मुंह बांधकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार किया.

पीड़िता के मुताबिक जिस जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया वहां पहले से तीन युवकों मौजूद थे. इसी दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया और उसे वायरल कर दिया गया. यही नहीं दुष्‍कर्म करने वालों ने लड़की को घटना की जानकारी किसी को भी देने पर हत्‍या की धमकी दी थी, इसलिए वह चुप रही.

वायरल होने पर जब गांव में कानाफूसी होने लगी, तब उसने मां को घटना की जानकारी दी

लेकिन वीडियो वायरल होने पर जब गांव में कानाफूसी होने लगी, तब उसने मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद व मां के साथ तरैया थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराया. लड़की के अनुसार सात दुष्‍कर्मियों में से वह तीन को पहचानती है. वे छपिया गांव के रहने वाले हैं.

पीडिता की तरफ से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने पीडिता के परिजनों से मुलाकात की है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO