लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित प्रवासी मजदूर ने गला काटकर की आत्महत्या, सरकारी अस्पताल में चल रहा था इलाज

By भाषा | Updated: April 11, 2020 14:05 IST

महाराष्ट्र के अकालो में असम के 30 वर्षीय प्रवासी कामगार कोरोना महामारी से संक्रमित था। सात अप्रैल को जीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे अकोला में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और मृतक उनमें से एक था।शहर कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लगता है और मामले की तफ्तीश चल रही है।

अकोला: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए असम के 30 वर्षीय प्रवासी कामगार ने शनिवार तड़के अपना गला कथित तौर पर काट लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वह शुक्रवार को विषाणु से संक्रमित पाया गया था और उसका महाराष्ट्र के अकोला शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम के नगांव जिले के प्रवासी मजदूर को सात अप्रैल को जीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यक्ति ने सुबह करीब पांच बजे कथित तौर पर अपना गला काट लिया और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बाथरूम के फर्श पर गिरे देखा।’’ पीड़ित की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अकोला में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और मृतक उनमें से एक था।

शहर कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लगता है और मामले की तफ्तीश चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अकोला जिले में 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला