लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 'तांडव', पुलिस जवान का किया मर्डर, उसके माता-पिता को भी घायल

By भाषा | Updated: July 2, 2020 13:29 IST

Chhattisgarh: पुलिस जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भैरमगढ़ भेजा गया है तथा उसके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस के एक जवान की उसकी घर में हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस के एक जवान की उसकी घर में हत्या कर दी तथा उसके माता-पिता को घायल कर दिया। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत माटवाड़ा गांव में नक्सलियों ने सहायक आरक्षक सोमारू पोयाम की हत्या कर दी है तथा उसके माता-पिता को घायल कर दिया है।कश्यप ने बताया कि सोमारू जिले के फरसेगढ़ थाना में पदस्थ था तथा बीते 10 जून से वह स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात लगभग एक दर्जन नक्सली कुल्हाड़ी और धनुष बाण से लैस होकर सोमारू के घर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। नक्सलियों के हमले के बाद जब उसके माता-पिता ने बीच-बचाव किया तब नक्सलियों ने उन्हें भी घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कश्यप ने बताया कि पुलिस जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भैरमगढ़ भेजा गया है तथा उसके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :हत्याकांडनक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी