लाइव न्यूज़ :

Congress leader Alamgir Alam: 3000 करोड़ रुपए कमीशन, ईडी ने 6, 7 और 8 मई को ली तलाशी और 37.50 करोड़ जब्त, चार्जशीट में खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2024 17:38 IST

Congress leader Alamgir Alam: ईडी की छापेमारी में मिले तथ्य और साक्ष्य के अलावा पूछताछ में दर्ज किए गए बयान के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी के द्वारा की गई छापेमारी जहांगीर के फ्लैट से 32.20 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई थी।छापेमारी के बाद संजीव और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया गया था।ईडी ने मामले के सिलसिले में 15 मई को आलम को गिरफ्तार किया था।

Congress leader Alamgir Alam: ईडी ने टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, तत्कालीन ओएसडी संजीव लाल और जहांगीर आलम के खिलाफ पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इसमें ईडी ने खुलासा किया है कि 3000 करोड़ रुपए कमीशन की लेनदेन हुई थी। यहां बता दें कि ईडी ने मामले के सिलसिले में 15 मई को आलम को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 6, 7 और 8 मई को कई जगहों पर तलाशी ली थी और 37.50 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी। ईडी के द्वारा की गई छापेमारी जहांगीर के फ्लैट से 32.20 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई थी। छापेमारी के बाद संजीव और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी की छापेमारी में मिले तथ्य और साक्ष्य के अलावा पूछताछ में दर्ज किए गए बयान के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

ईडी की ओर से दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि आलमगीर आलम के कार्यकाल में 3 हजार करोड़ रुपये की कमीशन की वसूली की गई है, जो ओएसडी संजीव लाल के यहां से बरामद एक्सेल शीट के आधार पर कैलकुलेट की गई है।

ग्रामीण विकास विभाग, स्पेशल डिविजन और ग्राम्य अभियंत्रण संगठन की निविदा में चयनित ठेकेदारों से कमीशन के रूप में 0.75 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी तक ली जाती थी, ईडी ने मंत्री रहे आलमगीर आलम को पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडकांग्रेसRanchiप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?