लाइव न्यूज़ :

16 साल की लड़की से 7 लोगों ने 6 माह तक किया रेप, जांच में दो माह की गर्भवती पाई गई लड़की

By अनुराग आनंद | Updated: March 12, 2021 08:23 IST

हरियाणा के भिवानी में एक 16 वर्षीय लड़की का 6 महीने तक 7 व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से रेप किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल जांच के बाद लड़की 2 महीने की गर्भवती पाई गई।हरियाणा में 7 लोगों द्वारा कक्षा 9 की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बार-बार रेप किया गया।

नई दिल्ली:हरियाणा के भिवानी में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ 7 व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर 6 महीने तक लगातार रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की जो कक्षा 9 की छात्रा है, वह दो महीने की गर्भवती पाई गई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी को हत्या करने की धमकी देते हुए उसे किसी से भी दुष्कर्म की घटना के बारे में नहीं बताने के लिए कहा था।

इस घटना का पता तब चला जब किशोरी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। फिर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और अब पुलिस व परिवार को रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

7 पुरुषों ने 6 महीने तक किशोरी के साथ रेप किया

लड़की के साथ एक आदमी ने पहली बार रेप किया था, जब वह किराने की चीजें खरीदने के लिए उस शख्स के दुकान पर गई थी। इसके तुरंत बाद, पुरुष के सहयोगियों ने भी लड़की का यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया था। कथित तौर पर लड़की का छह महीने तक 7 पुरुषों द्वारा बार-बार रेप किया गया था।

जांच में लड़की 2 महीने की गर्भवती पाई गई

हाल ही में, लड़की ने अपने पेट में दर्द की शिकायत की और फिर उसे उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किशोरी की मेडिकल जांच में पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती थी।

लड़की के पिता ने इस घटना पर क्या कहा है?

लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी ने मेरी बेटी को मारने की धमकी देते हुए रेप की इस घटना के बारे में किसी से भी बताने से मना किया था। पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने लड़की के साथ कई बार रेप किया और मामला तब सामने आया जब वह गर्भवती हो गई।

आरोपी पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया-

लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :रेपभिवानीहरियाणाप्रेगनेंसीपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?