लाइव न्यूज़ :

चित्रकूटः 20 साल की युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या, गले पर कई निशान, हिरासत में कई युवक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2022 15:17 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती शनिवार शाम से लापता थी, रविवार सुबह गांव से बाहर कुछ दूर में उसका शव देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्दे दुष्कर्म करने के बाद युवती की गला घोटकर हत्या की गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रविवार सुबह पुलिस ने 20 साल की युवती का शव बरामद किया है।

चित्रकूटः  चित्रकूट जिले के मऊ क्षेत्र के एक गांव से रविवार सुबह 20 साल की युवती का शव बरामद हुआ। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर रविवार सुबह पुलिस ने 20 साल की युवती का शव बरामद किया है।

 

उसके गले में निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि दुष्कर्म करने के बाद युवती की गला घोटकर हत्या की गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती शनिवार शाम से लापता थी, रविवार सुबह गांव से बाहर कुछ दूर में उसका शव देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जायसवाल ने बताया कि इस सिलसिले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

महिला ने केरल में चलती बस में छेड़छाड़ का आरोप लगाया

महिला ने रविवार को आरोप लगाया कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की चलती बस में उसके साथ छेड़छाड़ की गई और बस के परिचालक ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। फेसबुक पर आज पोस्ट किए गए वीडियो में पेशे से अध्यापिका ने आरोप लगाया कि जब वह बस में सो गई, तब साथ में यात्रा कर रहे एक मुसाफिर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

घटना शनिवार रात को तब हुई जब कोझीकोड जाने वाली यह बस त्रिशूर पहुंची। महिला तिरुवनंतपुरम से बस में चढ़ी थी और आरोपी भी यहीं से बस में सवार हुआ था और उसके पीछे की सीट पर बैठ गया था। महिला ने कहा कि जब उसने शोर मचाया और उसकी हरकत पर आपत्ति जताई तो वह हक्का-बक्का रह गया।

महिला ने वीडियो में इस बात पर दु:ख जताया कि न किसी यात्री ने और न ही सरकारी बस के परिचालक ने ऐसी कोई प्रतिक्रिया दी जो ऐसी स्थिति में दी जानी चाहिए थी। महिला ने आरोप लगाया कि बस के परिचालक ने शिकायत को बहुत हल्के में लिया और कहा कि व्यक्ति के माफी मांगने से मसला हल हो गया है।

परिवहन मंत्री एंटोनी राजू ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर परिचालक गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?