लाइव न्यूज़ :

टूटे चश्मे से काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, मुजफ्फरपुर जेल में चाइनीज व्यक्ति ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

By अंजली चौहान | Updated: June 10, 2024 10:58 IST

Chinese Man Attempts Suicide: चीनी नागरिक ली जियाकी (63) ने मुजफ्फरपुर के जेल अस्पताल में टूटे हुए चश्मे से अपना गुप्तांग काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

Open in App

Chinese Man Attempts Suicide: बिहार की मुजफ्फरपुरजेल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक चीनी नागरिक ने भयावह तरीके से आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वह बच गया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स ने जेल के अंदर अपनी जान लेने के लिए अपने निजी अंगों को काटने की कोशिश की।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार, 7 जून को बिहार के मुजफ्फरपुर में अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में हुई। यह घटना तब सामने आई जब चीन के शांदोंग प्रांत के निवासी ली जियाकी को कथित तौर पर सेंट्रल जेल के अस्पताल वार्ड के शौचालय में घायल और बेहोश पाया गया।

टूटे चश्मे से काटा प्राइवेट पार्ट

पुलिस ने कहा कि चीनी नागरिक ने कथित तौर पर टूटे हुए चश्मे से अपने निजी अंगों को काटने की कोशिश की। ली जियाकी के बेहोश पाए जाने के तुरंत बाद, उन्हें श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल शख्स का इलाज चल रहा है।

क्यों हुई गिरफ्तारी?

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी नागरिक को गुरुवार 6 जून को लक्ष्मी चौक के पास भारतीय वीजा न होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास वैध यात्रा दस्तावेज नहीं थे गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक चीनी नक्शा, मोबाइल फोन, तीन मूर्तियां और चीन, नेपाल और भारत की कुछ मुद्राएं बरामद कीं। पुलिस ने ली जियाकी के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

भारतीय गर्लफ्रेंड के साथ अवैध रूप से भारत में रह रहा चीनी व्यक्ति ली जियाकी गुरुग्राम में गिरफ्तार। शुक्रवार को पुलिस ने कहा कि उन्होंने वीजा सहित वैध यात्रा दस्तावेज न रखने के कारण एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। ली जियाकी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चीनी नागरिक से भारत आने के उद्देश्य का पता लगाने के लिए पूछताछ की।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासचीनजेलमुजफ्फरपुरBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो