लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बिन बुलाए मेहमानों ने बर्थडे पार्टी को मातम में बदला, नाचने से मना करने पर युवक को दो मंजिला मकान से नीचे फेंका, मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2022 15:52 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कमलेश्वर उनसे बचने के लिए छत की ओर भागा तब आरोपियों ने उसका पीछा किया और बाद में उन्होंने कमलेश्वर को दो मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में कमलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कमलेश्वर के मित्र उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश्वर की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मशाला में कमलेश्वर देवांगन अपने दोस्त बिन्नी देवांगन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। आरोपी किरण सारथी और मनीष सारथी कार्यक्रम स्थल में जबरन घुस गए और साथ में नाचने लगे।आरोपियो को नाचने से जब एक युवक ने मना किया तो उसे पीटने लगे फिर छत से नीचे फेंक दिए।

जांजगीरः छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बिन बुलाए मेहमानों ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आठ बदमाशों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चांपा थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में बुधवार-गुरुवार की रात में कमलेश्वर देवांगन की हत्या के आरोप में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि धर्मशाला में कमलेश्वर देवांगन अपने दोस्त बिन्नी देवांगन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। समारोह में कुछ महिलाएं भी थीं। जब सभी वहां नृत्य कर रहे थे तब दो आरोपी किरण सारथी और मनीष सारथी कार्यक्रम स्थल में जबरन घुस गए और साथ में नाचने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कमलेश्वर और कुछ अन्य लोगों ने दो आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा तब दोनों उनसे झगड़ने लगे। बाद में आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों को कार्यक्रम स्थल पर बुला लिया और सभी कमलेश्वर और उसके दोस्तों की पिटाई करने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कमलेश्वर उनसे बचने के लिए छत की ओर भागा तब आरोपियों ने उसका पीछा किया और बाद में उन्होंने कमलेश्वर को दो मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में कमलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कमलेश्वर के मित्र उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश्वर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमलेश्वर के मित्रों की शिकायत पर पुलिस ने मनीष, किरण और छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए