लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: इंस्टाग्राम रिल्स बनाते समय कॉलेज के छत से 20 फीट नीचे गिरा छात्र, मौके पर हुई मौत, हादसे से पहले का वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: March 19, 2023 10:16 IST

इस घटना की जानकारी देते हुए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि छात्र घटना से पहले अपने कॉलेज के छत पर है और वह अपने दोस्तों से रिल्स बनाने को लेकर बात कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में एक कॉलेज छात्र द्वारा इंस्टाग्राम रिल्स बनाते समय एक हादसा हो गया है।रिल्स बनाने वक्त छात्र कॉलेज की छट से 20 फीट नीचे गिर जाता है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। इस घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र को रिल्स बनाने के लिए तैयारी करते हुए देखा गया है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक के कॉलेज के छत से गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने कॉलेज के छत पर अपने कुछ दोस्तों के साथ इंस्टाग्राम रिल्स बनाने के लिए गया था तभी यह घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, हाथ फिसलने के कारण युवक की मौत हो गई है।  

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटना से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो को ट्वीट किया है और इसकी जाकारी दी है। साथ ही यह भी कहा है कि हमें इंस्टाग्राम रिल्स बनाते समय सावाधानी बरतनी चाहिए। 

वीडियो में क्या दिखा

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि हादसे से पहले आशुतोष साव अपने कुछ दोस्तों से साथ कॉलेज के छत पर गया है और उनसे वहीं बात कर रहा है। इस बीच वह इंस्टाग्राम रिल्स बनाने को लेकर बात कह रहे थे और साव छत के नीचे लगी खिड़की के स्लैब पर खड़ा होकर रिल्स बनाने पर बात करने लगा। 

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि साव काफी ऊंचाई पर है और बताया जाता है कि इसके बाद वह रील्स बनाने लगा तभी वह नीचे गिर गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। हालांकि इस हादसे के बाद कॉलेज की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना शुक्रवार को बिलासपुर शहर के गवर्नमेंट साइंस कॉलेज में उस वक्त घटी है जब साव अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ कॉलेज की छत पर गया था। बताया जा रहा है कि 20 साल का साव बैचलर ऑफ साइंस के प्रथम वर्ष का छात्र था। ऐसे में जब वह इंस्टाग्राम रिल्स बनाने के लिए छत पर गया था तब वह छत से खिड़की के एक स्लैब पर चढ़ना चाहा था, इसी समय उसका हाथ फिसल गया और वह 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया। 

घटना के बाद उसके सिर में गंभीर चोटें आई और इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस पर बोलते हुए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने घटना की जानकारी दी और हादसे से पहले का एक वीडियो भी जारी किया है। संतोष सिंह ने लोगों को रिल्स बनाते समय सतर्क रहने और सुरक्षा का ध्यान रखने की बात भी कही है।  

टॅग्स :क्राइमछत्तीसगढ़वायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO