लाइव न्यूज़ :

'जादुई पत्थर' के लिए छत्तीसगढ़ में मर्डर, 70 साल के बुजुर्ग को मार कर दफनाने के आरोप में 10 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 10:50 IST

शख्स ये दावा करता था कि उसके पास ऐसा जादुई पत्थर है जो किसी भी आम पत्थर को सोने में बदल सकता है। साथ ही वो जमीन में गड़े सोने के बारे में भी बता सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की घटना, 70 साल के बुजुर्ग का मर्डर।बुजुर्ग की हत्या का 10 लोगों पर आरोप, सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं।पुलिस के अनुसार बुजुर्ग अपने पास एक 'जादुई पत्थर' होने का दावा करता था, इसे पाने के लिए उसकी हत्या की गई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 70 साल के एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार शख्स दावा करता था कि उसके पास एक 'जादुई पत्थर' है। कुछ लोगों ने उससे इसकी मांग की थी। बुजुर्ग के इनकार करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बाबूलाल यादव ने अपने पास जादुई पत्थर होने का दावा किया था। दावे के अनुसार ये पत्थर किसी भी आम पत्थर को सोने में बदल सकता था और जमीन में गड़े सोने की खोज भी कर सकता था। 

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई को एक महिला सहित 10 लोग उसे उसके घर से पास के जंगल में ले गए और उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उससे पत्थर के बारे में पूछने लगे। हालांकि बुजुर्ग ने विवरण देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पांच आरोपी पत्थर की तलाश में अपने घर चले गए। यही नहीं आरोपियों ने उसके घर के एक कमरा तक को खोद डाला।

एसपी के अनुसार आरोपियों ने वापस जंगल लौटने से पहले बाबूलाव यादव की पत्नी से मारपीट की और जेवर व नकदी लूट लिए। जंगल पहुंचने पर आरोपियों ने फिर यादव की पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर उसके शव को जंगल में दफना दिया।

विजय अग्रवाल ने कहा कि दो आरोपियों टेकचंद्र जायसवाल और राजेश हरवंश को रविवार को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया, 'दोनों ने पहले पुलिस को गुमराह किया लेकिन सोमवार को अन्य आरोपियों के साथ यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली।'

पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 'आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यादव को इसलिए मारा क्योंकि वे जादुई पत्थर चाहते थे। हमने आरोपियों के पास से यादव के घर से लूटे गए आभूषण और नकदी भी बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।'

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?