लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 70 साल के ओझा के पास है जादुई ‘पारस पत्थर’- इस लालच में बैगा की हुई हत्या, मृतक की पत्नी से की गई लूटपाट, 10 आरोपियों पर मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 11:43 IST

पुलिस के मुताबिक, ओझा के पास से ‘पारस पत्थर’ नहीं मिलने पर सभी आरोपियों ने मिल कर उसकी खूब पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे‘पारस पत्थर’ की लालच में आरोपियों ने एक ओझा की हत्या कर दी है। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर इल्जाम है कि उन लोगों ने मृत बैगा की पत्नी से लूटपाट भी की है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने ‘पारस पत्थर’ की लालच में 70 वर्षीय बैगा (ओझा) की हत्या करने आरोप में एक महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। 

हत्या के आरोप में इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनूंद गांव निवासी ‘बैगा’ बाबूलाल यादव की हत्या के आरोप में टेकचंद जायसवाल (49), रामनाथ श्रीवास (52), राजेश हरवंश (40), मनबोधन यादव, छवि प्रकाश जायसवाल (21), यासिन खान (21), खिलेश्वर राम पटेल (42), तेजराम पटेल (26), अंजू कुमार पटेल (28) और शांति बाई यादव (22) को गिरफ्तार किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि नौ जुलाई को बाबूलाल यादव की पत्नी रामवती यादव ने मामला दर्ज कराया कि आठ जुलाई को जब उसका पति बैगा काम करने के लिए कहीं गया था तब रात करीब 12 बजे कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उसके हाथ-पैर बांधकर 23 हजार रुपए और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। 

इस दौरान उन्होंने घर के पूजा स्थल के पास खुदाई भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तब संदेह के आधार पर टेकचंद और अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

 ‘पारस पत्थर’ की खोज में की हत्या

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पारस पत्थर (किस्से कहानियों के अनुसार एक ऐसा पत्थर जिसके छूते की लोहा, सोना हो जाता है) की खोज में बाबूलाल की हत्या कर दी है। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि पिछले वर्ष के अंत में जिले के लोहराकोट गांव निवासी जायसवाल को जानकारी मिली थी कि ग्रामीण अवतार सिंह के घर में एक ‘पारस पत्थर’ है। जायसवाल ने पत्थर को प्राप्त करने के लिए ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी जो उसकी मदद कर सकते थे। इस बीच वह यादव के संपर्क में आया। 

आरोपी जायसवाल ने ‘पारस पत्थर’ पाने के लिए अन्य लोगों की मदद ली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जायसवाल ने यादव और दो अन्य लोगों को अपने साथ में लिया और सभी अवतार सिंह के घर में तब घुसे जब वह अपने परिवार के साथ श्रमिक कार्य के लिए जम्मू कश्मीर गया था। उन्होंने बताया कि जायसवाल और अन्य को घर में एक चमकता हुआ पत्थर मिला और उन्हें लगा कि यह वही पत्थर है जिसकी उन्हें तलाश थी। जिसके बाद वे वहीं सो गए। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगली सुबह जब जायसवाल सोकर उठा तब वह खुद को अकेला पाया और पत्थर भी वहां नहीं था। बाद में जब उसने यादव और अन्य लोगों से पूछताछ की तब सभी ने पत्थर लेने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय बाद जायसवाल को जानकारी मिली कि बैगा यादव लोगों को स्वस्थ करने के लिए पूजा करते समय अपने साथ पत्थर रखता है। 

बैगा के पास दूसरे पत्थर को आरोपी जायसवाल ने समझा ‘पारस पत्थर’ 

जायसवाल ने उसे पारस पत्थर ही समझा और उसे पाने के लिए एक महिला सहित नौ अन्य लोगों को साजिश में शामिल किया। उन्होंने सभी को लालच दिया कि पत्थर के मिलते ही सभी अमीर बन जाएंगे। उन्होंने बताया कि ‘पारस पत्थर’ पाने के लालच में जायसवाल ने अपने अन्य साथियों को इस महीने की आठ तारीख को इलाज कराने के लिए बैगा बाबूलाल यादव के घर भेजा। बाबूलाल जब घर से निकला तब आरोपी उसे जंगल ले गए। 

जंगल में बाबूलाल यादव से पारस पत्थर के बारे में पूछताछ की गई और जब यादव ने बताया कि उसके पास पत्थर नहीं है, तब उसे बंधक बना लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान कुछ अन्य लोगों को रात में यादव के घर भेजा गया। 

आरोपियों ने मृत बैगा की पत्नी के बनाया बन्धक, की लूटपाट

यादव के घर में लोगों ने उसकी पत्नी रामवती को बंधक बनाकर लूटपाट की और पूजा स्थान पर ‘पारस पत्थर’ की खोज की है। नहीं मिलने पर बाद में वे वहां से चले गए। उन्होंने बताया कि जब सभी जंगल में वापस पहुंचे तब जायसवाल ने यादव से पत्थर के बारे में फिर पूछताछ की। जब यादव ने ऐसी जानकारी होने से इनकार किया, तब सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे यादव की मौत हो गई। 

बाद में सभी ने शव को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को बरामद कर लिया है। वहीं सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?