लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः युवक ने माता-पिता, दो भाई और एक बहन को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, वाहन के सामने कूदकर जान दी

By भाषा | Updated: July 24, 2020 16:58 IST

मटियारी गांव निवासी रोशन सूर्यवंशी (22) ने बीती रात अपने पिता रूप दास सूर्यवंशी, मां संतोषी बाई, बहन कामिनी, भाई ऋषि और रोहित सूर्यवंशी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना के दौरान सभी सोए हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटियारी गांव में एक युवक ने अपने माता-पिता, दो भाई और एक बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। पुलिस को आशंका है कि उसने वाहन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है।पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है रोशन ने अवसाद में आकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने अपने परिवार के पांच लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बाद में युवक ने वाहन के सामने कूदकर जान दे दी।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटियारी गांव में एक युवक ने अपने माता-पिता, दो भाई और एक बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मटियारी गांव निवासी रोशन सूर्यवंशी (22) ने बीती रात अपने पिता रूप दास सूर्यवंशी, मां संतोषी बाई, बहन कामिनी, भाई ऋषि और रोहित सूर्यवंशी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना के दौरान सभी सोए हुए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव के करीब सड़क से रोशन का भी शव बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि उसने वाहन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। अधिकारियों ने बताया हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है रोशन ने अवसाद में आकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार देर रात दूध लेकर अपने घर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि तभी गांव के दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया, तथा एक मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि सुबह बदहवास हालत में लड़की अपने घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने थाना रबूपुरा में पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

नोएडा में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार रात तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन देसी तमंचे एवं कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इनमें से दो बदमाशों पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग फेस-2 दो क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी को धमकाकर रंगदारी वसूलने आए थे।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सचना के आधार पर एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से थाना फेस-2 पुलिस ने थाना जेवर के जहांगीरपुर निवासी संकेत पुत्र सतबीर सिंह और निखिल जादौन तथा बुलंदशहर निवासी दुष्यंत चौधरी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तीन देसी तमंचे और कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री मालिक को धमका कर उससे रंगदारी वसूलने आए हुए थे। अग्रवाल ने बताया कि संकेत और निखिल के खिलाफ थाना जेवर क्षेत्र में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

चोरी के एक मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को यहां गिरफ्तार किया। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि 2008 से चोरी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रोहन को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

टॅग्स :छत्तीसगढ़हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा