लाइव न्यूज़ :

छतरपुरः छेड़खानी का विरोध करने पर 25 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से दिया धक्का, जिला अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2022 19:56 IST

रीवा जीआरपी स्टेशन को भेज दिया गया है। छतरपुर के अस्पताल में उपचार करा रही महिला ने कहा कि घटना खजुराहो के बाद राजनगर शहर के पास हुई।

Open in App
ठळक मुद्देखजुराहो (मध्य प्रदेश) और महोबा (उत्तर प्रदेश) स्टेशनों के बीच एक यात्री ट्रेन में हुई। बांदा जिले की रहने वाली महिला को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने वाली है।

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने पर 25 वर्षीय एक महिला को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात को खजुराहो (मध्य प्रदेश) और महोबा (उत्तर प्रदेश) स्टेशनों के बीच एक यात्री ट्रेन में हुई। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली इस महिला को उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबलपुर के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनायक वर्मा ने बताया कि, ‘‘ एक पुरुष सहयात्री द्वारा छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने पर महिला यात्री को चलती ट्रेन से कथित तौर पर धक्का दे दिया गया।’’ वर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने वाली है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन कर ट्रेन से घर लौट रही थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद खजुराहो पुलिस थाने में जीरो पर प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में कार्रवाई के लिए जीआरपी को हस्तांतरित कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि शिकायत को आगे की जांच के लिए रीवा जीआरपी स्टेशन को भेज दिया गया है। छतरपुर के अस्पताल में उपचार करा रही महिला ने कहा कि घटना खजुराहो के बाद राजनगर शहर के पास हुई। उसने कहा, ‘‘ मैं बागेश्वर धाम (छतरपुर) मंदिर में पूजा करके ट्रेन से वापस आने के दौरान एक सहयात्री ने मेरे साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

मैंने विरोध किया और उसके हाथ पर काट लिया। अंदाजन 30 साल की उम्र वाले उस आदमी ने बाद में मुझे राजनगर के पास चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।’’ महिला ने बताया कि वह पिछले नौ माह से नियमित रुप से बागेश्वर धाम मंदिर में दर्शन के लिए आ रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?