लाइव न्यूज़ :

मुंबईः मशहूर बाइकर चेतना पंडित ने सुसाइड नोट में बयां की हकीकत, बॉयफ्रेंड पर लगाया ये आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 12, 2018 15:16 IST

चेतना की दोस्तों के अनुसार, वह अपने बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद बहुत दुखी रहती थीं। दोस्तों ने यह भी कहा है कि जब चेतना ने खुदखुशी की उस वक्त वह फ्लैट में अकेली थीं।

Open in App

मुबंई, 12 जुलाईः मुंबई की मशहूर 27 वर्षीय बाइकर चेतना नागेश पंडित ने आत्महत्या किया है। यह खुलासा पुलिस को मिले सुसाइड नोट में हुआ है। उसके मुताबिक चेतना को उनके बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया है, जिसकी वजह से वह पिछले काफी दिनों से परेशान चल रही थीं। अपनी आत्महत्या के लिए चेतना ने सीधे तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है। वह मुंबई स्थित गोरेगांव में अपनी तीन दोस्तों के साथ फ्लैट में रहती थीं, जहां से पुलिस ने उनकी लाश बरामद की है।  

चेतना की दोस्तों के अनुसार, वह अपने बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद बहुत दुखी रहती थीं। दोस्तों ने यह भी कहा है कि जब चेतना ने खुदखुशी की उस वक्त वह फ्लैट में अकेली थीं। शाम के समय जब उनकी दोस्त वापस लौटीं तो उन्होंने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है, जिसके बाद उन्हें कुछ अंदेशा हुआ। किसी तरह दरवाजा खुलने के बाद जो नजारा दिखा वह सहमा देने वाला था। चेतना पंखे से लटकी हुई थीं। 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट मिलने के बाद वह इस आत्महत्या के मामले में चेतना के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ करेगी। 

बता दें, चेतना मूल रूप से कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली थीं और अपने बाइक के जूनून के चलते पिछले कई सालों से मुंबई में रह रही थीं। चेतना ने कई बड़ी फिल्मों में तमाम मशहूर अदाकाराओं को बाइक चलाने का प्रशिक्षण दिया। चेतना फिल्म 'एक विलेन' में श्रद्धा कपूर, 'जब तक है जान' में अनुष्का शर्मा, 'धूम' में कैटरीना और  माधुरी जैसी तमाम बड़ी अभिनेत्रियों को बाइक चलाने का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी