लाइव न्यूज़ :

पुलिस वाले को फेसबुक पर हुआ प्यार, 'लड़की' देखने के बाद पीट-पीटकर मार डाला!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 26, 2018 8:24 PM

फेसबुक पर लड़की बनकर बात करना महंगा पड़ा। धोखा मिलने पर पुलिसकर्मी ने पीट-पीटकर मार डाला।

Open in App

32 साल का कन्नन चेन्नई पुलिस में कॉन्स्टेबल है। कन्नन को फेसबुक पर एक 'लड़की' से प्यार हो गया। वो 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव गया। कन्नन अपने 'फेसबुक लवर' से मिलना चाहता था। दोनों ने मिलने की तारीख और जगह तय की। जब कन्नन मिलने पहुंचा तो असलियत जानकर उसके पैर के नीचे जमीन ही खिसक गई। कन्नन फेसबुक पर जिसे लड़की समझकर प्यार कर रहा था वो लड़का निकला। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपने 'फेसबुक लवर' की हत्या कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कॉन्स्टेबल कन्नन फरार चल रहा है। जबकि उसके तीन दोस्त गिफ्तार कर लिए गए हैं। तीनों दोस्तों ने 'फेसबुक लवर' को जान से मारने की बात स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी कन्नन की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक एस अय्यानार ने फेसबुक पर एक लड़की के नाम से फेक आई़डी बनाई हुई थी। उसके झांसे में कॉन्स्टेबल कन्नन आ गया। दोनों की फोन पर भी बात शुरू हो गयी। अय्यानार बेहद हल्की आवाज में बात करता था जिससे लड़कियों जैसी लगे। कन्नन को भरोसा हो गया कि वो लड़की ही है और दिल दे बैठा। जब मिलने गया तो उसे सच्चाई पता चली। निराशा में कन्नन ने आत्महत्या करने की कोशिश की। फिर उसने अपने दोस्तों के साथ अय्यानार की हत्या की साजिश रची। 

एक फेक फेसबुक आईडी की वजह से चार ज़िंदगियां तबाही की कगार पर हैं। इस खबर में एक संदेश है। सोशल मीडिया पर दिखने वाली किसी चीज पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। आभासी दुनिया कभी भी वास्तविक दुनिया की जगह नहीं ले सकती। सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए।

टॅग्स :फेसबुकक्राइमचेन्नई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टSex Workers Chat: पत्नी के रहते 'सेक्स वर्कर' से पति ने की चैट, 5 मिलियन पाउंड का मुकदमा, टूटा पति-पत्नी का रिश्ता

ज़रा हटकेViral Video: रील बनाने के लिए सारी हदें पार, छोटे बच्चे के मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआं, लोगों ने कहा गिरफ्तार करो, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टAuto Driver Killed: बेरहम कार चालक... पत्नी से छीना सुहाग, बच्चे हुए अनाथ, पार्किंग विवाद में गई जान

क्राइम अलर्टखूबसूरत हसीना बनकर भारतीय सैन्य अधिकारियों को फंसा रहे हैं पाकिस्तानी जासूस, फैलाया है जाल, जांच में आया सामने

क्राइम अलर्टयुवती से हुई बहस तो युवक ने किया कत्ल, मध्य प्रदेश से अपहरण के बाद राजस्थान में वारदात को दिया अंजाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAkola and Palghar minor girl rape: नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, 6 अरेस्ट, दोनों केस की कहानी जानिए

क्राइम अलर्टIIT Kharagpur: छात्रा देविका पिल्लई का शव छात्रावास की इमारत की छत से फंदे पर लटका मिला, पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा..

क्राइम अलर्टMuzaffarpur sexual exploitation: खूब सैलरी देंगे, लालच देकर लड़कियों को दिया जॉब, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, दरिंदों ने बंधक बनाकर शारीरिक संबंध बनाए

क्राइम अलर्टMeerut boy Girl shot: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया, युवक के घरवालों ने शादी कहीं और तय कर दी और वह...

क्राइम अलर्टUttar Pradesh Shocker: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती... फिर नौकरी के बहाने महिला को बुलाया मिलने, किया गैंगरेप