लाइव न्यूज़ :

अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर में लाश मिली थी

By भाषा | Updated: March 18, 2023 20:24 IST

ऋषिकेश के निकट पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर क्षेत्र में वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की पिछले साल सितंबर में कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, भास्कर और गुप्ता के साथ मिलकर चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देवनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी अंकितापुलकित रिजॉर्ट का प्रबंधन देखता था24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर में अंकिता की लाश मिली

कोटद्वार: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में शनिवार, 18 मार्च को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र रावत ने बताया कि तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को अदालत में पेश किया गया और उनकी मौजूदगी में पुलिस की ओर से दाखिल आरोपपत्र पर बहस हुई।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों पर अदालत में भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य छुपाना) व अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए। इसके अलावा, आर्य के खिलाफ 354ए (छेड़खानी और शील भंग) का आरोप यथावत रखा गया। हालांकि, अदालत न्यायालय ने भास्कर व गुप्ता पर दर्ज इस धारा को हटा दिया।

रावत ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख तय की गयी है और उस दिन अभियोजन पक्ष द्वारा मामले के गवाहों को पेश किया जाएगा। अधिवक्ता ने बताया कि इससे पहले, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में आर्य तथा गुप्ता की जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उनकी जमीनत अर्जी खारिज कर दी। इस दौरान, अदालत में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ​आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेसजनों ने उन्हें फांसी दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। पुलिस द्वारा अदालत में विशेष जांच दल (एसआइटी) द्वारा की गयी विवेचना के आधार पर दाखिल 500 पृष्ठों के आरोपपत्र में करीब 100 गवाहों को शामिल किया गया है।

ऋषिकेश के निकट पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर क्षेत्र में वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीया अंकिता की पिछले साल सितंबर में कथित तौर पर रिजॉर्ट संचालक आर्य ने अपने दो कर्मचारियों, भास्कर और गुप्ता के साथ मिलकर चीला नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि कथित तौर पर किसी वीआइपी को 'एक्सट्रा सर्विस' देने से मना करने पर अंकिता की हत्या की गयी।  जिस रिजॉर्ट में अंकिता काम करती थी उसके मालिक भाजपा नेता  विनोद आर्य और उनके पुत्र पुलकित आर्य थे। पुलकित ही रिजॉर्ट का प्रबंधन देखता था। 18 सितंबर 2022 को अंकिता के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में 24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर में अंकिता की लाश मिली। 

टॅग्स :उत्तराखण्डक्राइमकोर्टहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट