लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: दिल्ली में बंदूक की नोक पर महिला से लूटी चैन, दुकान में गिरी लेकिन...

By आजाद खान | Updated: April 15, 2023 17:41 IST

वीडियो में देखा गया है कि कैसे एक बदमाश बंदूक की नोक पर महिला को धमकाता है और उससे जबरन चैन स्नैचिंग कर वहां से भाग जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की जा रही है। पुलिस ने वीडियो जारी कर मामले में जांच जारी की बात कही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी जिले में एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग एक मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसें महिला के  चैन को स्नैच करते हुए देखा गया है। पुलिस की माने तो यह मामला 13 अप्रैल के उस वक्त का है जब महिला सीसीटी कैमरे में दिख रही दुकान के पास खड़ी रहती है। 

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि इस केस में जांच जारी है। जारी वीडियो में केवल एक ही बदमाश दिख रहा है लेकिन पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के लिए दो बदमाश आए हुए थे। 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक दुकान के भीतर एक शख्य खड़ा है तभी उस दुकान की तरफ एक महिला आती है। इसी बीच पीछे से एक शख्स आता है जिसके हाथ में पिस्तौल होती है और वह महिला का चैन खींचना चाहता है। ऐसे में महिला चिल्लाते हुए इसका विरोध करती है और वह भागते वक्त दुकान के अंदर गिर जाती है। 

इसी बीच दुकान के अंदर खड़ा शख्स महिला की मदद के लिए बाहर जाता है बदमाश के हाथ में पिस्तौल देख वहां से भाग जाता है और दुकान के अंदजर चला जाता है। इस बीच बदमाश को मौका मिल जाता है और दुकान में गिरी पड़ी महिला के गले से चैन खीचकर बदमाश मौके से भाग जाता है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना दिल्ली के रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना इलाके का है जहां महिला के गले से चैन छीना गया है। जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के लिए दो लोग बाइक पर आए हुए थे और एक शख्स बाइक पर सवार था वहीं दूसरा शख्स महिला से चैन लूट रहा था। 

घटना के वक्त दुकान के बाहर काफी सन्नाटा था, ऐसे में इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि इस केस में जांच जारी है। बता दें कि दिल्ली जैसे शहर में चैन स्नैचिंग का मामला आम है और यहां आए दिन महिलाओं से ऐसे ही चैन स्नैचिंग किए जाते है।  

टॅग्स :क्राइमNew Delhiवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?