लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exam 2024: 'एग्जाम का प्रेशर', स्कूल से लौटी प्रिंसिपल, घर पर मिली बेटी की लाश

By धीरज मिश्रा | Updated: February 21, 2024 11:09 IST

CBSE Board Exam 2024: 10वीं क्लास की एक छात्रा ने बोर्ड परीक्षा का प्रेशर नहीं झेल पाई। छात्रा ने बोर्ड परीक्षा से ठीक एक दिन पहले सुसाइड कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड एग्जाम से पहले 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू 15 फरवरी से चल रही हैं बोर्ड की परीक्षाएं

CBSE Board Exam 2024: 10वीं क्लास की एक छात्रा ने बोर्ड परीक्षा का प्रेशर नहीं झेल पाई। छात्रा ने बोर्ड परीक्षा से ठीक एक दिन पहले सुसाइड कर लिया। बोर्ड परीक्षा के दौरान सुसाइड करने का यह हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आया है। यहां पर लखनऊ के पारा इलाके में एक छात्रा अपने आवास पर मृत पाई गई। उसके रिश्तेदारों ने कहा कि उसे बचाने की कोशिशों के बावजूद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार घटना तब सामने आई जब छात्रा की मां घर पहुंची। वह जब घर पहुंची तो उसने बेटी को घर पर बेहोश पाया। पुलिस के अनुसार, छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती थी। उसी स्कूल में उसकी मां प्रिंसिपल थी। बेहोश बेटी को स्थानीय पड़ोसियों की मदद से केजीएमयू ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता ने कहा है कि बेटी न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही है। वह   एक प्रतिभाशाली छात्रा रही है। बेटी के सुसाइड पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। मृत लड़की एक अच्छी तैराक भी थी। लिस अधिकारी ने कहा हम जांच कर रहे हैं कि लड़की ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस की जांच से ही खुलासा हो पाएगा कि छात्रा के सुसाइड के पीछे आखिर क्या वजह थी। 

गौर करने वाली बात यह है कि 15 फरवरी से देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) के द्वारा 15 फरवरी से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा ली जा रही हैं। लाखों की तदाद में 10वीं और 12वीं के छात्र इन दिनों सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। देशभर में सीबीएसई ने कई सेंटर बनाए हैं। जहां पर सुबह व दोपहर की पाली में बोर्ड एग्जाम संपन्न किए जा रहे हैं।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनउत्तर प्रदेशलखनऊक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर