लाइव न्यूज़ :

उन्नाव एक्सीडेंट केस में जल्द हो सकता है खुलासा, सीबीआई ने एम्स जाकर रिकॉर्ड किया पीड़िता का बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 11:37 IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई 2019 को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।उन्नाव रेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ रेप, पॉक्सो, अपहरण की धाराओं में आरोप तय किए हैं।

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में सीबीआई (CBI) ने पीड़िता का बयान लिया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने एम्स में जाकर पीड़िता का गवाह रिकॉर्ड किया है। हालांकि सीबीआई ने फिलहाल इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है। उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट के बाद इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेस के बाद एम्स में भर्ती हुई थी। इससे पहले पीड़िता का इलाज लखनऊ के अस्पताल ट्रामा सेंटर में एडमिट थी। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई 2019 को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। इनमें से एक उन्नाव रेप में गवाह भी थी। 

सीबीआई ने एक्सीडेंट केस में बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मुख्य आरोपी बनाया है। उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामले में जांच के लिए सीबीआई ने 20 लोगों की एक टीम बनाई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप कांड के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

रेप पीड़िता ने बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना 2017 की है जब वह नाबालिग थी। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्नाव रेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ रेप, पॉक्सो, अपहरण की धाराओं में आरोप तय किए हैं।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना