लाइव न्यूज़ :

CBI raid: बिहार और झारखंड के दर्जनों ठिकानों पर गुंडा बैंक चलाने वाले के ठिकानों पर छापेमारी, आयकर विभाग ने भागलपुर, सुल्तानगंज और पूर्णिया में की कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2022 17:19 IST

CBI raid: आईटी टीम ने भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, विजय यादव, हरि ओम ज्वेलर्स समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। 

Open in App
ठळक मुद्देकरोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले लोगों को आयकर विभाग ने चिह्नित किया है।विदेशी सोना की तस्करी का मामला सामने आ चुका है।गत 10 अगस्त को भी झारखंड-छत्तीसगढ़ में एक साथ 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

पटनाः आयकर विभाग की टीम ने बिहार और झारखंड के दर्जनों ठिकानों पर गुंडा बैंक व जेवरात की अवैध खरीद-बिक्री के मामले आज सुबह से ही छापेमारी की। हालांकि, विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

बिहार में गुंडा बैंक मामले में आयकर विभाग ने भागलपुर, सुल्ताननगंज, पूर्णिया समेत कई शहरों में छापेमारी की। आईटी टीम ने भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, विजय यादव, हरि ओम ज्वेलर्स समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार गुंडा बैंक के जरिये करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले लोगों को आयकर विभाग ने चिह्नित किया है।

विभाग ने ऐसे कई लोगों को चिह्नित किया है, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि दर्जनभर से अधिक संपत्तियां अपने नाम खरीदी है गुंडा बैंक अवैध तरीके से होने वाले सूद का धंधा होता है। ये दबंग किसी जरूरतमंद को मोटे ब्याज पर कर्ज देते हैं। यदि वे कोई सूद या मूलधन वापस नहीं कर पाते हैं तो उनके जमीन-मकान तक को वह दबंग लिखवा लेता है।

ऐसी स्थिति में कर्ज नहीं चुकाने वाला खुदकुशी तक कर लेता है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि गलत तरीके से जमीन पर कब्जा व उसकी खरीद-बिक्री से संबंधित मामले को आयकर की भाषा में गुंडा बैंक कहते हैं। इसी प्रकार जेवरात की बिना वैध कागजात पर खरीद-बिक्री के मामले में भी जेवर से जुड़े कुछ कारोबारियों द्वारा किया जाता है।

पूर्व में भी विदेशी सोना की तस्करी का मामला सामने आ चुका है। ईडी की टीम ने गत 10 अगस्त को भी झारखंड-छत्तीसगढ़ में एक साथ 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। तब ईडी ने 16 किलोग्राम 655 ग्राम सोने के गहने व बिस्कुट के अलावा 671.77 किलोग्राम चांदी बरामद की थी।

वहीं, ठिकानों से 1.41 करोड़ रुपये नकदी भी जब्त की गई थी। छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया था कि विदेशी सोना की तस्करी म्यांमार से बांग्लादेश व फिर कोलकाता से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक होती थी। इस बड़े नेटवर्क के खिलाफ ईडी का भी अनुसंधान चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारझारखंडछत्तीसगढ़सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?