लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने रिया से दस घंटे से भी अधिक समय तक की पूछताछ

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:11 IST

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दोबारा पेश होने के लिये कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के सामने पेश हुईं चक्रवर्ती रात नौ बजे के बाद सांताक्रूज में डीआरडीओ अतिथि गृह से रवाना हुईं।इससे पहले रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 10 बजे अपने घर से अतिथि गृह के लिये निकली थीं, जहां सीबीआई की टीम ठहरी हुई है।

मुंबई: सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिये उकसाने की आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से यहां दस से अधिक घंटे तक पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुईं चक्रवर्ती रात नौ बजे के बाद सांताक्रूज में डीआरडीओ अतिथि गृह से रवाना हुईं।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोबारा पेश होने के लिये कहा गया है। इससे पहले चक्रवर्ती सुबह करीब 10 बजे अपने घर से अतिथि गृह के लिये निकली थीं, जहां सीबीआई की टीम ठहरी हुई है।

रिया से पहले, राजपूत के फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और प्रबंधक सैमुअल मिरांडा डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंच चुके थे। सीबीआई की टीम सुशांत मौत मामले की जांच के लिये बीते आठ दिन से शहर में है।

बृहस्पतिवार को उसने रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया था। सीबीआई अब तक पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने