लाइव न्यूज़ :

सपा नेता पर युवती से बलात्कार के आरोप में केस दर्ज, अयोध्या, कन्नौज के बाद अब मऊ में वारदात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 16:20 IST

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से क्षति पहुंचाना) और 64(2) (एम) (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या, कन्नौज के बाद मऊ में सपा नेता के खिलाफ केस दर्जआरोपी पर युवती से रेप का लगा आरोपएक नहीं कई बार करता रहा बलात्कार, हक मांगने पर...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता एवं अधिवक्ता के खिलाफ 18 वर्षीय युवती से बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर शनिवार को सपा नेता वीरेंद्र पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कथित पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ करीब एक साल से बलात्कार किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से क्षति पहुंचाना) और 64(2) (एम) (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वीरेंद्र पाल ने एक बार उसे मछली बाजार के रास्ते में सुनसान जगह पर अपनी कार में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

युवती का आरोप है कि इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा और उससे चार लाख रुपये भी ऐंठ लिए। लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि पाल उससे आखिरी बार 16 और 17 जुलाई को एक होटल में मिला था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पिछली 6 सितंबर को जब वह आरोपी के पास अपनी गाड़ी वापस मांगने गई तो उसने उसे बुरी तरह से पीटा, उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीरेपBJPअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी