लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ केस, विवादित संपत्ति का मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 2, 2023 10:50 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ संपत्ति विवाद में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ दर्ज हुआ केस गौरी खान के खिलाफ यह एफआईआर विवाद में दर्ज की गई है गौरी खान के खिलाफ मुंबई के ही रहने वाले जसवंत शाह ने दर्ज कराई है शिकायत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरी खान के खिलाफ यह एफआईआर संपत्ति विवाद में दर्ज की गई है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला आरोपित किया गया है।

जानकारी के अनुसार मुंबई के रहने वाले जसवंत शाह ने गौरी खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया था कि गौरी खान जिस कंपनी की गौरी ब्रांड एंबेसडर थीं, वह कंपनी उसने 86 लाख रुपये चार्ज करने के बावजूद फ्लैट का कब्जा देने में नाकामयाब रहा है।

शिकायतकर्ता जसवंत शाह का आरोप है कि उन्होंने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट बुक कराया था लेकिन कंपनी ने 86 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद भी वो फ्लैट किसी और को दे दिया है।

जसवंत शाह ने इस धोखाधड़ी के मामले में न केवल गौरी खान बल्कि तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार तुलस्यानी और उसके निदेशक महेश तुलस्यानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी।

मामले में गौरी खान के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत के बाबत जसंवत शाह का कहना है कि चूंकि गौरी खान तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड की ब्रांड एंबेसडर थीं। जिस कारण वो तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड से प्रभावित हुआ और फ्लैट की बुकिंग कराई थी।

टॅग्स :गौरी खानशाहरुख खानलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टगर्मी के कारण घर के बरामदे में सो रहा था परिवार, छत से अंदर आया उमेश कश्यप और पति, पत्नी और 2 बच्चे पर मच्छरदानी के अंदर तेजाब फेंका?

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?