लाइव न्यूज़ :

Buxar Crime News: घर में घुसकर मां और पांच साल की मासूम बेटी की धारदार हथियार से रेत कर निर्मम हत्या, घटनास्थल से पुलिस ने चपल बरामद किया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2023 14:07 IST

Buxar Crime News: बब्लू यादव नामक एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला और उसके पांच साल की मासूम बेटी की धारदार हथियार से रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच जुट गए।  बालापुर गांव के रहने वाली 35 बर्षीय अनीता देवी एवं उसके पांच साल की बच्ची पूरे परिवार के साथ अपने घर मे सोई हुई थी।घर के सभी सदस्यों के कमरा एक दूसरे से सटा हुआ है और सभी कमरे के दरवाजे खुले थे।

Buxar Crime News: बिहार में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापुर गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें रात के अंधेरे में बब्लू यादव नामक एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला और उसके पांच साल की मासूम बेटी की धारदार हथियार से रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार औधोगिक थाना क्षेत्र के बालापुर गांव के रहने वाली 35 बर्षीय अनीता देवी एवं उसके पांच साल की बच्ची पूरे परिवार के साथ अपने घर मे सोई हुई थी।

घर के सभी सदस्यों के कमरा एक दूसरे से सटा हुआ है और सभी कमरे के दरवाजे खुले थे। रात्रि एक बजे के करीब जब परिवार के ही किसी एक सदस्य की  नींद टूटी तो घर की चहारदीवारी फांदकर किसी व्यक्ति को भागते हुए देखा और बिना किसी से कुछ कहे सो गया।

सुबह में जब घरवालों ने उसके कमरे में प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए, महिला और उसके पांच साल की बच्ची का निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया कि हत्या की मोटिव से ही उसकी हत्या की गई है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है। नहीं तो उतने छोटे बच्चे की हत्या नही की गई होती। घटनास्थल से पुलिस ने एक चपल बरामद किया है।

डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हैरानी की बात है कि घर से निकलकर भागते हुए एक व्यक्ति को देखने के बाद भी घर के सदस्यों ने उसके रूम में जाकर उसे क्यों नही देखा? या फिर शोर क्यो नही मचाया? सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी