लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी कांड में अंधविश्वास को छोड़ अब आया प्रेम संबंध का नया मामला, नई डायरी ने खोला राज 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 9, 2018 16:50 IST

दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जुलाई: बुराड़ी के संत नगर में भाटिया परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस को एक नई डायरी बरामद हुई है। यह डायरी ललित के प्रियंका  की निजी थी। इस डायरी में जो बातें लिखी हैं, उसने मौत के रहस्य को और भी उलझा कर रख दिया है। इस डायरी के मिलने के बाद इसमें तंत्र-मंत्र और अंधविश्वासों से इतर प्रेम प्रसंग का नया पहलू सामने आया है।

डायरी के कवर पेज पर सुंदर लड़की लिखा है। डायरी के पेज का शेप दिल के आकार का है। कटे हुए दिल के आकार को सिल्वर पेपर से सजाया गया है और अंदर के पन्नों में प्रियंका ने अपने जिंदगी की बातों को लिखा है। उसने लिखा है, उसने मॉडल टाउन में रहने वाले एक युवक से दोस्ती और प्रेम संबंध का जिक्र किया है। इस डायरी में उसने अपने मामा ललित से इस बात के लिए माफी मांगी है। 

प्रियंका ने लिखा है,  मैं जो बात आपको बताने जा रही हूं, उससे मैं आपकी नजरों से गिर सकती हूं। अगले पेज पर वह मॉडल टाउन में रहने वाले एक लड़के का नाम लिखते हुए उसे अपना दोस्त बताती है और यह भी लिखती है कि अब वह घर खाली करके जा चुका है। इसके बाद वह लिखती है- प्रियंका जीवन के बारे में मामा ललित द्वारा दी गई नसीहतों का जिक्र करती है। 

हत्या या आत्महत्या, उलझती ही जा रही गुत्थी, बुराड़ी मौत मामले की जानें पूरी टाइमलाइन

प्रियंका ने डायरी में यह भी लिखा है कि वह शादी के बाद अपने ससुराल में ठीक से रहेगी। वहां सबको खुश रखने की कोशिश करेगी।  इस डायरी के आखिरी के कुछ पेज खाली हैं। पुलिस के मुताबिक इस नई डायरी के सामने आने के इस केस को एक अलग ही एंगल मिला है। अब तक ललित के शरीर में पिता की आत्मा आने, तंत्र मंत्र आदि पर ध्यान केंद्रित करके ही जांच की जा रही थी। अब इसमें इस लव स्टोरी का भी ट्विस्ट आ चुका है। 

गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था।  पुलिस ने कहा शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लगा रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया कि शव पर किसी तरह की कोई चोट के भी कोई निशान नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि इनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।  वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हुआ है कि मौत लटकने से हुई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला