लाइव न्यूज़ :

Bulli Bai App Case: मुख्य साजिशकर्ता है नीरज बिश्नोई, पुलिस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल से जुटाए सारे सबूत

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2022 20:50 IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि, पूछताछ के दौरान, नीरज बिश्नोई ने खुलासा किया कि ऐप को नवंबर 2021 में विकसित किया गया था और दिसंबर'21 में अपडेट किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज को आज रात दिल्ली की अदालत में किया जाएगा पेशपुलिस ने किया पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा

नई दिल्ली: नीरज बिश्नोई की गिरफ्तारी पर डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा न्यूज एजेंसी एएनआई को बताते हुए कहा, बुल्ली बाई मामले के मुख्य साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को आज रात दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा। 

उसने कबूल किया है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने उसके लैपटॉप और मोबाइल से आवश्यक तकनीकी सबूत हासिल कर लिए हैं। पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है।  

वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि, पूछताछ के दौरान, नीरज बिश्नोई ने खुलासा किया कि ऐप को नवंबर 2021 में विकसित किया गया था और दिसंबर'21 में अपडेट किया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान नीरज ने बताया कि उसने ऐप के बारे में बात करने के लिए एक और ट्विटर अकाउंट बनाया है। एक अन्य अकाउंट का उपयोग करते हुए उसने कहा है कि 'आपने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।'

बता दें कि नीरज बिश्नोई बुल्ली बाई मामले में गिरफ्तार होने वाला चौथा आरोपी है। असम के जोरहाट का रहने वाला नीरज बिश्नोई वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) का सेकेंड ईयर स्टूडेंट है। नीरज को दिल्ली पुलिस के द्वारा असम से गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलादिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी