लाइव न्यूज़ :

Brother sister murder: रिश्ता मंजूर नहीं, रात में बहन कर रही थी प्रेमी से बात, भाई ने शीशे के बोतल से हमला कर दोनों को मार डाला और गर्दन काटी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2024 17:24 IST

Brother sister murder: युवक-युवती के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार के लोगों को भी थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या का आरोप लड़की के भाई पर लगा है। 

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से कुछ ही दूरी पर स्थित बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग में एक युवक-युवती की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। गांव में एक खंडहर नुमा मकान से युवक-युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या का आरोप लड़की के भाई पर लगा है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार के लोगों को भी थी।

लड़की के घरवालों को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था। देर रात दोनों के साथ पकड़े जाने के बाद लड़की के भाई ने ही दोनों की गर्दन काट दी और मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, सुबह-सुबह विशाल जब पेशाब करने गया तो अपनी बहन की आवाज सुन खंडहरनुमा घर में गया। वहां उसने देखा कि उसकी बहन प्रतिमा के साथ अविनाश भी है।

इसके बाद उसने वहीं पड़े शीशे के बोतल से हमला कर अविनाश को मार डाला और इसके बाद अपनी बहन प्रतिमा का गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह से जब अविनाश का पता नहीं चला तो घरवाले गुमशुदगी को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। उसी दौरान डर के चलते विशाल ने अपने चाचा को दोनों की बारी-बारी से हत्या कर देने की बात बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों का शव वहीं पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया। इस मामले की जानकारी देते हुए दानापुर एसडीपीओ- 2 पंकज मिश्रा ने बताया कि बरामद शवों की पहचान कर ली गई है। दोनो कुंजवा गांव के निवासी है।

मृतक अविनाश उर्फ रौशन बीटेक किए हुए था और अपने पिता का इकलौता पुत्र था। इस मामले में यह बात भी सामने आया है की मृतक आपस में गोतिया के चचेरे भाई बहन भी हैं। प्रेम प्रसंग के जानकर विशाल ने अपनी बहन को पहले अलर्ट किया था और अविनाश से दूर रहने को कहा था। लेकिन वह नहीं मानी और अंत में विशाल ने दोनों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस के सामने विशाल ने आत्मसमर्पण कर अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली