लाइव न्यूज़ :

गोवा में मालिश के बहाने ब्रिटिश महिला के साथ हुआ रेप, पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के एक घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 7, 2022 14:12 IST

गोवा में ब्रिटिश महिला के साथ उशके साथी के सामने बीच मालिश के बहाने रेप की वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी विन्सेंट डिसूजा को शिकायत दर्नेज होने के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जो पहले एक स्कूल में लाइब्रेरियन का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में मसाज के बहाने ब्रिटिश महिला के साथ हुआ रेप आरोपी विन्सेंट ने रेप की वारदात ब्रिटिश महिला के पुरुष साथी के सामने की पुलिस ने आरोपी विन्सेंट को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले एक स्कूल में लाइब्रेरियन हुआ करता था

पणजी: दुनिया के सामने भारत को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा जब गोवा में आरामबोल समुद्र तट पर एक ब्रिटिश महिला के साथ मसाज के बहाने कतिथतौर पर उसका रेप किया गया और वो भी उसके पुरुष साथी के सामने। 

गोवा पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि गोवा का रहने वाला आरोपी विन्सेंट डिसूजा ने यह आपराधिक कृत्य किया है, जिसने मालिश के बहाने ब्रिटिश महिला के साथ यग घिनौनी हरकत की है। 

आरोपी विन्सेंट की उम्र 32 साल बताई जा रही है और वो एक ऐसे ग्रुप के साथ काम करता था, जो विदेशी सैलानियों को अवैध रूप से बीच मालिश की सुविधा उपलब्ध करता थे। 

पुलिस ने कहा कि बीच मालिश के अवैध पेश में उतरने से पहले विन्सेंट एक स्कूल बतौर लाइब्रेरियन काम किया करता था, जिसे पेरनेम पुलिस ने रेप के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

रेप पीड़िता महिला ने गोवा पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह जब समुद्र तट के पास स्वीट वाटर लेक पर लेटी हुई थी तो विन्सेंट ने उसे मालिश करने का ऑफर दिया। जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसके बाद मालिश के बहाने उसने उसके पुरुष साथी के सामने ही रेप जैसी वारदात को अंजाम दिया। 

महिला ने बताया यह घटना कथित तौर पर दो जून को हुई थी, लेकिन चूंकि महिला डर गई थी। इसलिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले ब्रिटेन स्थित अपने परिवार से सलाह ली। उसके बाद उसने भारत स्थित ब्रिटिश दूतावास से सारी घटना को साझा किया और दूतावास की सलाह पर उसने सोमवार को पेरनेम पुलिस थाने में विन्सेंट के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले में पेरनेम पुलिस छाने के अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश महिला की शिकायत के एक घंटे के भीतर पुलिस ने विन्सेंट को गिरफ्तार भी कर लिया। उसके बाद पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी विन्सेंट और पीड़िता ब्रिटिश महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया। 

पुलिस ने इस मामले में ब्रिटिश महिला की तहरीर पर आरोपी विन्सेंट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप) के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :रेपक्राइमगोवाGoa Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?