लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अगवा दुल्हन 4 दिन बाद देहरादून में मिली, दो और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 21, 2019 14:44 IST

उल्लेखनीय है कि यह घटना बुधवार की है जब फेरों के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को कुछ हथियारबंद लोगों ने बंदूक दिखा कर सरेआम अगवा कर लिया। इसको लेकर दुल्हन के परिजन और राजपूत समाज के लोगों ने आंदोलन और प्रदर्शन किया था।

Open in App

सीकर के नागवा गांव से अपह्लत दुल्हन को राजस्थान पुलिस के एक दल ने शनिवार की रात देहरादून से बरामद कर लिया है और इस संबंध में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमनदीप सिंह कपूर ने रविवार को बताया कि पुलिस दल दुल्हन और आरोपियों को लेकर सीकर पहुंच गया है।

दुल्हन की मर्जी से परिजनों को किया जाएगा सुपुर्द

इस संबंध में दोनों आरोपियों अंकित सेवड़ा और विकास भांभू को मोबाइल लोकेशन के आधार पर देहरादून में एक अदालत परिसर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अपह्रत दुल्हन से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंकित सेवड़ा और वह पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। दुल्हन से पूछताछ के बाद उसकी मर्जी के अनुसार उसे परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा। फिलहाल एक थाने में उससे पूछताछ की जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि यह घटना बुधवार की है जब फेरों के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को कुछ हथियारबंद लोगों ने बंदूक दिखा कर सरेआम अगवा कर लिया। इसको लेकर दुल्हन के परिजन और राजपूत समाज के लोगों ने आंदोलन और प्रदर्शन किया था। गौरतलब है कि दो बहनों की शादी मंगलवार को हुई थी। दूल्हे भी भाई हैं। जब वे फेरों के बाद नगवा गांव से एक एसयूवी में लौट रहे थे तो आरोपियों ने बीच राह उन पर हमला बोल दिया और एक दुल्हन को लेकर चले गए जो छोटी बहन थी। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?