लाइव न्यूज़ :

महरौली के जंगल से बरामद हुई हड्डियां श्रद्धा वालकर की, फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ कन्फर्म

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 15, 2022 13:22 IST

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ हड्डी के नमूने श्रद्धा के पिता के डीएनए से मेल खा गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे श्रद्धा के थे। इन्हें दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से इकट्ठा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ हड्डी के नमूने श्रद्धा के पिता के डीएनए से मेल खा गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे श्रद्धा के थे।इन्हें दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से इकट्ठा किया था।18 मई को श्रद्धा वालकर हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा महरौली इलाके के एक जंगल से बरामद की गई कुछ हड्डियों की फोरेंसिक जांच ने स्थापित किया है कि वो श्रद्धा वालकर की थीं। द प्रिंट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फॉरेंसिक एनालिसिस रिपोर्ट बुधवार शाम को सौंपी गई। जानकारी के अनुसार, उनमें से कुछ हड्डियों से निकाले गए डीएनए श्रद्धा के पिता के डीएनए से मेल खाते हैं।

सूत्र ने बताया, "इससे इस बात की पुष्टि होती है कि हमारी तलाशी के दौरान कई जगहों से आफताब के कहने पर जो नश्वर अवशेष मिले थे, उनमें से कुछ श्रद्धा के हैं। इससे ज्यादा अभी और कुछ साझा नहीं किया जा सकता है।" 18 मई को श्रद्धा वालकर की उसके पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटकर बाद में दिल्ली के महरौली जंगल में फेंक दिया गया था।

पूनावाला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर का गला घोंट दिया और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे काट डाला। पुलिस ने कहा था कि पूनावाला ने शव को रखने के लिए 19,000 रुपये में 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वहीं, श्रद्धा के पिता ने आगे मामले में आफताब पूनावाला के लिए मौत की सजा की मांग की और आरोपी के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के खिलाफ जांच की भी मांग की।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडफोरेंसिक साइंस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक

भारतShraddha Walker Father Passed Away: न्याय की आस में दुनिया छोड़ दिए?, नहीं रहे श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग ने श्रद्धा वाकर के हत्यारे आफताब पूनावाला को मारने की बनाई थी योजना, बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने वाले शूटर ने किया खुलासा

क्राइम अलर्टShraddha Walkar murder case: 3000 पेज का नया आरोपपत्र, आरोपी पूनावाला पर और एक्शन, गूगल लोकेशन, सर्च हिस्ट्री और अन्य डिजिटल तथा फॉरेंसिक सबूतों की रिपोर्ट

विश्वIsrael-Hamas War: हमास ने हमले के दौरान लोगों को बांध कर जिंदा जलाया था, फोरेंसिक जांच में सामने आई क्रूरता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो