लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के नबरंगपुर में 3 लड़कियों का शव मिला पेड़ से लटका हुआ, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2022 17:27 IST

ओडिशा के नबरंगपुर जिले के उमरकोट ब्लॉक के टोहरा गांव में शनिवार की देर शाम में कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों सहित तीन ने पेड़ से लटक कर जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देनबरंगपुर जिले के उमरकोट ब्लॉक के टोहरा गांव में तीन लड़कियों ने कथित तौर पर आत्महत्या कीगांवालों के मुताबिक मरने वाली तीन लड़कियों से से दो लड़कियां नाबालिग हैं वहीं उमरकोट जगत के तहसीलदार जीबन चौधरी ने लड़कियों के नाबालिग होने का खंडन किया है

नबरंगपुर: ओडिशा के नबरंगपुर से एक दुखद जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक जिले के उमरकोट ब्लॉक के टोहरा गांव में शनिवार की देर शाम में कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों सहित तीन ने पेड़ से लटक कर जान दे दी।

पुलिस की ओर से साझा की जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियों की पहचान 21 साल की हेमलता गौड़ा, 17 साल की कौशल्या मांझी और 16 साल की फूलमती मांझी के तौर पर हुई है। मृत तीनों लड़कियां इसी टोहरा गांव की रहने वाली थीं।

हालांकि, इस मामले में एक चौकाने वाली जानकारी सामने आ रही है कि उमरकोट जगत के तहसीलदार जीबन चौधरी ने मृत लड़कियों में से दो के  नाबालिग होने का खंडन करते हुए दावा किया है कि तीनों की उम्र 18 साल से अधिक थी और इसलिए मृत किसी भी लड़की को नाबालिग नहीं कहा जा सकता है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने जो जानकारी दी उसके अनुसार शाम करीब चार बजे के आसपास ग्रामीणों ने तीनों लड़कियों को एक साथ जंगल में जाते हुए देखा था। जब देर रात साढ़े नौ बजे तक तीनों लड़कियां घर नहीं लौटीं तो परिवार वालों को चिंता हुआ और उसके बाद सभी लड़कियों की तलाश शुरू हुई।

गांववालों ने मिलकर जंगल के आसपास तलाशी शुरू की और थोड़ी ही देर में उन्हें तीनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। गांव के लोगों ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी और थोड़ी ही देर में भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मामले की जानकारी जैसे ही नबरंगपुर के पुलिस अधीक्षक स्मित पुरुषोत्तमदास को मिली वो भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनसे लड़कियों की कथित आत्महत्या के मामले में पूछताछ की।

घटना स्थल का दौरा करने के बाद पुलिस अधीक्षक स्मित पुरुषोत्तमदास परमार ने कहा, “हमने मृत लड़कियों के परिजनों की शिकायत के आधार पर उमरकोट पुलिस स्टेशन में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि इस घटना में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। यहां तक ​​कि तीनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की शंका नहीं व्यक्त की गई है। मामले में जांच जारी है।”

वहीं पुलिस अधीक के बयान के बाद मृत एक लड़की के परिजन बिस्वंबर मांझी ने कहा, “हमें कल शाम को लड़कियों के घर से लापता होने की सूचना मिली। हमने उन्हें गांव के कोने-कोने में तलाशा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अंत में थकहार कर हमने जंगल में तलाशी ली, जहां चीनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले।”

घटना से बेहद दुखी मांझी ने कहा, "हालांकि घटना को देखने से आत्महत्या का मामला ही दिखाई दे रहा है लेकिन जब तक पुलिस की फाइनल रिपोर्ट नहीं जाती। हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं।"

बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां स्कूल छोड़ चुकी थीं और उनमें से की तो शादी भी हो चुकी थी लेकिन गौना नहीं होने के कारण वो अपने माता-पिता के यहां ही रह रही थी।

टॅग्स :ओड़िसाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए