लाइव न्यूज़ :

अश्लील वेबसाइटों पर फोटो डाल 300 महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 5, 2019 07:54 IST

हैदराबाद पुलिस के अनुसार विशाखापट्टनम निवासी युवक ने अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर करीब 300 लड़कियों एवं महिलाओं को शिकार बनाया.

Open in App

अश्लील वेबसाइटों और डेटिंग एप्प पर महिलाओं के कथित फोटो डालने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खुद को वैश्विक आईटी कंपनी में सिक्योरिटी इंजीनियर बताने वाले युवक ने करीब 300 लड़कियों और महिलाओं से उनके फोटो हटाने के नाम पर बड़ी रकम वसूली.

हैदराबाद पुलिस के अनुसार विशाखापट्टनम निवासी युवक ने अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर करीब 300 लड़कियों एवं महिलाओं को शिकार बनाया. इनसे पैसे मांगे और शोषण करने की भी कोशिश की. एक महिला ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत की. महिला के अनुसार आरोपी ने विभिन्न मीडिया मंचों, अश्लील और डेटिंग एप्प से उसकी तस्वीरों को हटाने के एवज में हर महीने 10,000 रुपए देने की मांग की.

महिला ने उसे चार महीने के लिए जनवरी से अप्रैल 2019 तक के लिए 40,000 रुपए का भुगतान किया, लेकिन उसे महसूस हुआ कि आरोपी सच नहीं कह रहा और उसने पैसे देना बंद कर दिया. इसके बाद महिला के फोन नंबर के साथ उसकी तस्वीरें विभिन्न डेटिंग एप्प और अश्लील साइटों पर फिर से अपलोड कर दी गईं.

जब उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने और अधिक पैसे मांगे. पुलिस ने बताया फोन नंबर सार्वजनिक होने से महिला के पास कई लोगों के फोन आने लगे, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज