लाइव न्यूज़ :

बेतिया में नाबालिग को ब्लैकमेल कर 9 महीने तक करता रहा हैवानियत, छात्रा के सीने पर चाकू से अपना नाम लिखा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2021 19:48 IST

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का मामला है. वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के घर पीड़िता के माता-पिता पहुंचे तो लोगों ने जमकर उनकी पिटाई कर दी. दोषियों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी.

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से हैवानियत की खबर सामने आई है, जिसमें 9वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

 

इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग के सीने पर चाकू से अपना नाम भी लिख दिया है और अब इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है. पीड़िता ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है.  प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म अक्टूबर 2020 में हुआ था, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी अभी मिली.

इसमें छात्रा को उसकी सहेली आर्या सिंह अपने घर लेकर गई. जहां उसकी सहेली का चचेरा भाई पहले से ही घर में मौजूद था. उसने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और इतना ही नहीं उसने पीड़िता के सीने पर चाकू से अपना नाम भी लिख दिया. इस दौरान आरोपी ने इस घटना का वीडियो और फोटो बना लिया. इसी के आधार पर वह नाबालिग के साथ 9 महीने तक दुष्कर्म करता रहा.

मामले का खुलासा तब हुआ जब बार-बार की धमकी से परेशान पीडिता ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. इस दौरान पीड़िता से घर से पैसा लाकर देने का दबाव भी बनाया गया, जिसके बाद उसने घर में 50 हजार रुपए नकद और जेवरात की चोरी की और उसे पैसा दिया. इस दौरान पीड़िता की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी और उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी.

थाने में पीडिता की मां ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी होने के बाद आरोपी के घर पीड़िता के माता-पिता पहुंचे तो लोगों ने जमकर उनकी पिटाई कर दी. पीड़िता की मां ने रामनगर थाना में आवेदन देकर शुभम गुप्ता उर्फ सन्नी, आर्या सिंह उर्फ आर्या कुमारी, संदीप दुबे, विवेक सिंह, मीना देवी और मीठी कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इसमें मुख्य आरोपी शुभम गुप्ता है. जिसमें से अब तक केवल संदीप को गिरफ्तार किया गया है वहीं बाकी अब तक फरार हैं. इस मामले में रामनगर के एसडीपीओ अर्जुन लाल ने कहा कि मामला को एक साल होने को है. जांच की जा रही है. दोषियों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. 

टॅग्स :पटनाक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा