लाइव न्यूज़ :

शिवराज सरकार में भाजपा नेताओं ने फेंकी शिक्षा अधिकारी पर स्याही, पुलिस ने दर्ज किया केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 7, 2023 13:33 IST

मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार के शासन में एक शिक्षा अधिकारी पर भाजपा नेताओं द्वारा स्याही फेंके जाने के मामले में पुलिस ने 3 नेताओं के के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सरकार में दमोह के भाजपा नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा पर फेंकी स्याही स्याही फेंकने वालों में स्वयं दमोह भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज भी शामिल मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्याही फेंके जाने की निंदा की, पुलिस ने दर्ज किया केस

दमोह:मध्य प्रदेश के भाजपा शासन में एक शिक्षा अधिकारी पर भाजपा नेताओं द्वारा स्याही फेंके जाने के मामले में पुलिस ने 3 के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में दमोह पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रदेश भाजपा के तीन नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पर कथित रूप से स्याही फेंकने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सूचना के अनुसार शिक्षा अधिकारी पर स्याही फेंके जाने की घटना मंगलवार दोपहर को उस समय हुई जब डीईओ एसके मिश्रा अपने सरकारी वाहन से बैठकर दफ्तर से बाहर जा रहे थे। भाजपा के दमोह जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने अधिकारी मिश्रा पर स्याही से हमले किये जाने की जिम्मेदारी ली है।

वहीं इस घटना के संज्ञान में आने पर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निंदा की और नेताओं को ऐसे आचरण से बचने की सलाह दी है। दरअसल स्याही फेंकने की जड़ में शिक्षा विभाग द्वारा पिछले हफ्ते दमोह के गंगा जमुना हायर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता निलंबित करने से जुड़ हुई है, क्योंकि स्कूल के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया था कि कथिततौर पर कुछ हिंदू छात्रोंओं को स्कूल में हिजाब पहनने और नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

मामले में हो-हल्ला होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा मामले की प्रारंभ जांच की गई, जिसमें डीईओ मिक्षा ने स्कूल को क्लीन चिट दे दी, लेकिन बाद में जिला कलेक्टर दमोह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर एक जांच समिति का गठन किया और स्कूल की मान्यता रद्द कर दी।

वहीं स्कूल के निलंबन के बाद डीईओ पर स्याही फेंकने वाले अमित बजाज ने आरोप लगाया कि डीईओ एसके मिश्रा ने इस मुद्दे को रफादफा करने का प्रयास किया, हालांकि उन्हें पहले से स्कूल में चल रही अवैध गतिविधियों की जानकारी थी। घटना के बाद जिला भाजपा प्रमुख प्रीतम सिंह लोधी ने पार्टी नेता अमित बजाज, स्थानीय पदाधिकारी मोंटी रैकवार सहित एक अन्य नेता के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप पाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

वहीं मंगलवार को हुई घटना के बाद दमोह पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि डीईओ मिश्रा की शिकायत पर अमित बजाज, मोंटी रैकवार और संदीप शर्मा के खिलाफ सरकारी अधिकारी को कार्य करने से रोकने और अपमान करने के इरादे से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना पर स्वयं प्रतिक्रिया देते हुए डीईओ मिश्रा ने कहा कि अमित बजाज एक ठेकेदार है और एक स्कूल के रखरखाव के काम के संबंध में उसका बिल देरी से जमा होने के कारण लंबित था और रखरखाव के काम के लिए रखी गई धनराशि समाप्त हो गई थी, जिससे वह नाराज था।

इसके साथ ही मिश्रा ने यह भी कहा कि उन्होंने स्कूल के मामले में कोई जांच नहीं की और जैसा आरोप लगाया जा रहा है, उससे सीधे तौर पर उनका कोई लेना-देना नहीं है।

टॅग्स :दमोहशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशEducation Departmentक्राइमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?