लाइव न्यूज़ :

15 साल पुराने इंदौर बमकांड में फैसला: छत्रीपुरा थाने पर बम फेंकने वाले BJP नेता,पार्षद के जेठ समेत 11 को जेल

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 31, 2022 14:51 IST

13 जुलाई 2007 को छत्रीपुरा थाने में आग लगाने और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को इंदौर की जिला अदालत ने सजा सुनाई है। इस मामले में पुलिसकर्मियों की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसजा पाने वाले कई दोषी बीजेपी संगठन पद पर काबिज हैं15 साल पुराने मामले में 10 से ज्यादा लोगों को जेल भेजा गयामध्यप्रदेश के गणगौर घाट में हुए विवाद के बाद थाने में हुई थी आगजनी

भोपाल: इंदौर के जिला न्यायालय ने मंगलवार देर शाम जारी किए एक आदेश में 2007 में हुए गणगौर घाट मामले में 10 से ज्यादा लोगों को जेल भेज दिया। इन्हें छह माह से 2 साल की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि 15 साल पहले गणगौर घाट में हुए विवाद के बाद हिंदू संगठन से जुड़े इन लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान थाने में बम फेंका था। आरोपियों ने छत्रीपुरा थाने में आग लगाने बाद पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपियों पर पर शासकीय कार्य में बाधा, बलवा सहित कई धाराएं लगाई गई थी। सभी आरोपियों को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया। जिला कोर्ट के अपर न्यायाधीश महेश कुमार झा ने 2007 में हुए एक घटनाक्रम में जीतू पुत्र रामचंद्र कुशवाह निवासी छत्रीबाग, बंशी पुत्र दौलत राम चौरसिया निवासी महूनाका, प्रकाश राठौर, किशोर दांगी, नितिन पुत्र सुभाष निगम, शक्ति पाटील, महेश पाटील, विकास, आकाश और अन्य को दो साल से छह माह की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।

आरोपियों ने 13 जुलाई 2007 को छत्रीपुरा थाने में आग लगाने के साथ बम फेंक दिया था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रोके जाने पर आरोपियों ने विवाद भी किया था। इस मामले में पुलिसकर्मियों की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया था।

सजा पाने वाले बीजेपी संगठन पद पर काबिज

जानकारी के मुताबिक सजा पाने वाले जीतू कुशवाह बीजेपी संगठन में हैं। वहीं किशोर दांगी वर्तमान पार्षद प्रिया दांगी के जेठ हैं। प्रकाश राठौर पूर्व पार्षद हेमलता राठौर के भाई हैं और बीजेपी संगठन का काम संभालते हैं। इसके साथ ही बंशी चौरसिया पूर्व एल्डरमैन के पद पर रहने के साथ बीजेपी संगठन के कई पदों पर रहे हैं।

रात में थाने पर लगी भीड़

सजा के आदेश मंगलवार देर शाम कोर्ट से जारी हुए। जेल बंद होने के चलते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्रीपुरा थाने लाया गया। सजा की जानकारी जैसे ही बीजेपी से जुड़े पदाधिकारियों को लगी तो वे थाने पर इकट्‌ठा हो गए। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्हें रवाना किया गया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरIndore Central Jailक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज