लाइव न्यूज़ :

बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में भाजपा नेता विनय कटियार समेत 6 सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष हुए पेश

By भाषा | Updated: June 4, 2020 20:46 IST

अयोध्या में कार सेवकों ने दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वस्थ कर दी थी। इसी मामले में दर्ज मुकदमे में सीबीआई जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकार सेवकों का दावा था कि अयोध्या में जिस जगह पर मस्जिद है वह प्राचीन राम मंदिर वाले स्थान पर बनाई गई है। आरोपियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार शामिल है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में आरोपी भाजपा नेता विनय कटियार, हिंदू नेता राम विलास वेदांती और चार अन्य लोग बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश हुए। हालांकि अदालत ने समय की कमी की वजह से सिर्फ विजय बहादुर सिंह का ही बयान दर्ज किया।

अदालत ने बाकी लोगों को शुक्रवार पेश होने का निर्देश दिया। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने आरोपियों को निर्देशित किया कि वे अपने बचाव में साक्ष्य लिखित रूप से दर्ज कराएं। मामले में 32 आरोपी हैं। अदालत के सामने पेश होने वाले अन्य लोगों में पवन पांडे, संतोष दुबे और गांधी यादव थे। अदालत ने बाकी आरोपियों को बृहस्पतिवार की पेशी से छूट दी जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को अगले आदेश तक पहले ही यह छूट प्राप्त है।

मुकदमे की मौजूदा कार्यवाही आरोपियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी देने के लिए भी रही। अयोध्या में कार सेवकों ने दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद ध्वस्थ कर दी थी। कार सेवकों का दावा था कि अयोध्या में जिस जगह पर मस्जिद है वह प्राचीन राम मंदिर वाले स्थान पर बनाई गई है।

आरोपियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, साक्षी महाराज और राम विलास वेदांती शामिल है।

उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल 2017 को विशेष न्यायाधीश को आदेश दिया था कि मामले की सुनवाई दिन-प्रतिदिन आधार पर करके इसे दो साल में इसे पूरा कर लिया जाए। भाषा सं अमृत - अनूप अनूप

टॅग्स :बाबरी मस्जिद विवादविनय कटियारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला