लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: भाजपा नेता महिला से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त

By रुस्तम राणा | Updated: January 15, 2025 21:02 IST

सीधी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया, "महिला ने चौहान के खिलाफ दुष्कर्म करने और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चौहान के खिलाफ सबूत पाए और उसे गिरफ्तार कर लिया।"

Open in App
ठळक मुद्देसीधी कस्बे के रहने वाले अजीतपाल सिंह चौहान को मंगलवार को रीवा से गिरफ्तार किया गयापीड़ित महिला ने चौहान के खिलाफ दुष्कर्म करने और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया थाभारतीय जनता पार्टी ने उन्हें ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया है

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सीधी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता को पार्टी की एक सहयोगी के साथ बलात्कार करने, उसका वीडियो बनाने और फिर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीधी कस्बे के रहने वाले अजीतपाल सिंह चौहान को मंगलवार को रीवा से गिरफ्तार किया गया। उन्हें भाजपा ने बर्खास्त कर दिया है। सीधी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया, "महिला ने चौहान के खिलाफ दुष्कर्म करने और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चौहान के खिलाफ सबूत पाए और उसे गिरफ्तार कर लिया।"

गिरफ्तार होने से पहले चौहान ने इस मामले को साजिश बताया था। उन्होंने कहा, "यह मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है। मुझे पूरा भरोसा है कि अदालत न्याय करेगी।" भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि अजीतपाल सिंह करीब तीन साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे और पहले कांग्रेस में थे।

उन्होंने कहा, "वह पार्टी के प्राथमिक सदस्य थे... अब बलात्कार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है।" पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 64 (1) (बलात्कार), 308 (5) (जबरन वसूली), 296 (अश्लील कृत्य), 251 (3) (अपराध छिपाने के लिए उपहार और संपत्ति देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :BJPrapeMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी