लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: बीजेपी दलित कार्यकर्ता की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर लिखा- बीजेपी के साथ काम करने का अंजाम

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 30, 2018 20:41 IST

बीजेपी कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो के कपड़ो पर साफ-साफ शब्दों में लिखा था, बीजेपी के लिए काम करने का यही अंजाम होगा। इसके अलावा शव के पास से एक लैटर भी मिला है।  

Open in App

कोलकाता, 30 मई;  पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बीजेपी के एक दलित कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। हत्या कर त्रिलोचन महतो के शव को पेड़ से लटका दिया गया था। घटना 30 मई के सुबह की है। त्रिलोचन महतो मात्र 20 साल का था। 

 त्रिलोचन महतो के कपड़ो पर साफ-साफ शब्दों में लिखा था, बीजेपी के लिए काम करने का यही अंजाम होगा। इसके अलावा शव के पास से एक लैटर भी मिला है।  जिसमें यह लिखा हुआ था, 'यह शख्स पिछले 18 सालों से बीजेपी के लिए काम कर रहा है, पंचायत वोट के बाद से ही आपको मारने की प्लानिंग चल रही थी लेकिन बार-बार बच जा रहे थे। अब आप मर चुके हो'। 

पुलिस को शव के पास से एक टूटी कलम, एक टूटी हुई रीफिल, एक मोबाइल, वॉलेट, चप्पल, और त्रिलोचन की नई साइकिल भी बरामद हुई है। 

गौरी लंकेश मर्डर केस: नवीन कुमार मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 650 पन्नों की चार्जशीटसबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि पुरुलिया में इस खबर को भी दबाया जा रहा है। न्यूज चैनल ABP के एक पत्रकार ने इस घटनाक्रम पर ट्वीट तो किया है, लेकिन चैनल ने इसपर कुछ नहीं दिखाया।  लोगों ने ट्वीट पर जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है, उससे यह साबित होता है कि विपक्षी पार्टियां हों या मीडिया का एक खेमा सब पार्टी देखकर ही बात करते हैं या खबर दिखाते हैं।   

इस हत्याकांड पर अभी तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बल्कि विपक्ष और ‘सेक्युलर’ की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं बीजेपी का दावा है कि 20 वर्षीय त्रिलोचन महतो ने हालिया पंचायत चुनावों के दौरान बहुत मेहनत की थी जिसमें तृणमूल कांग्रेस को पुरुलिया में कुछ झड़पों का सामना करना पड़ा था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी