लाइव न्यूज़ :

Bijnor Murder: मामी के प्यार में पड़ा भांजा, मामा को लगाया ठिकाने; ऐसे हुआ कत्ल की घिनौनी साजिश का पर्दा फाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2025 14:12 IST

Bijnor Murder:उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस ने अमन कालोनी के पास मोटरसाइकिल सवार मेहरबान और उमर को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी

Open in App

Bijnor Murder:उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक जंगल से सोमवार को बरामद किये गये फारुख (35) नाम के एक व्यक्ति के गोली लगे शव के मामले के संबंध में मृतक की पत्नी और उसके भांजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि फारुख का शव किरतपुर थानाक्षेत्र के रामपुर आशा गांव के जंगलों से बरामद किया गया और मामले की जांच में सामने आया कि फारुख की हत्या कथित तौर पर उसके भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव बाजपेयी ने बताया कि फारुख की पत्नी के अपने भांजे के साथ अवैध संबंध थे और उसकी हत्या की साजिश मामी-भांजे ने मिलकर रची थी। बाजपेयी ने बताया कि दो लोग फारुख को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल लाए थे और उसकी हत्या करने के बाद वहां से भाग गये थे। उन्होंने बताया कि फारुख का शव 28 अप्रैल को बरामद किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई नईम ने भांजे मेहरबान और उसके साथी उमर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस ने अमन कालोनी के पास मोटरसाइकिल सवार मेहरबान और उमर को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मेहरबान के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे और मृतक की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के मुताबिक, मेहरबान ने पुलिस को बताया कि पिछले पांच वर्ष से मामी अमरीन से उसके संबंध थे।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मामा फारुख इसी बात को लेकर अमरीन से मारपीट कर रहा था और इसलिए उन्होंने इस हत्याकांड की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्यारिलेशनशिपउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?