लाइव न्यूज़ :

Bijapur Naxalites Encounter: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया, डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने ऐसे दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 18:24 IST

Bijapur Naxalites Encounter: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। ‘बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’ और अन्य हथियार बरामद किए गए।19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। 

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेंड्रा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों को नक्सल रोधी अभियान के तहत रवाना किया गया था।

दल में डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब लेंड्रा गांव के जंगल में था तब आज सुबह लगभग छह बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां एक महिला समेत 10 नक्सलियों के शव मिले। एक एलएमजी ऑटोमेटिक हथियार, एक 303 राइफल, एक 12 बोर की बंदूक, बड़ी संख्या में बीजीएल लांचर और अन्य हथियार तथा विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए।

मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि मारे गए नक्सली माओवादियों की पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) के कंपनी नंबर दो के सदस्य थे। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले सुरक्षाबलों ने 27 मार्च को बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के साथ, इस वर्ष अब तक बीजापुर जिले सहित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 43 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़नक्सल हमलानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए